मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

बुरहानपुर सिटीवॉक 7 एवं 8 दिसम्बर को

  बुरहानपुर सिटीवॉक 7 एवं 8 दिसम्बर को


बुरहानपुर  - राज्य शासन के निर्देशानुसार सिटीवॉक फेस्टिवल का आयोजन बुरहानपुर जिले में किया जा रहा है। यह वॉक एक त्यौहार के रूप में जिले में मनाया जा रहा है। जिसकी अंतिम कड़ी की वॉक दिनांक 7 दिसम्बर और 8 दिसम्बर निर्धारित की गई है।
7 दिसम्बर को होने वाली सिटीवॉक प्रातः 8 बजे से होटल अंबर से प्रारंभ होकर बारादरी, रेणुका माता मंदिर, राजाराव रतन का महल, राजा जयसिंह की छतरी और सोनबलड़ी के जैन मंदिर का भ्रमण करेगी। इस वॉक में शहर के नागरिक एवं विद्यार्थीगण सहभागिता कर सकते है। जिसमें रजिस्टेªशन करवाना अनिवार्य है। इसके लिए आप इतिहासकार कमरूद्दीन फलक 91310-56037 पर संपर्क कर सकते है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...