सोमवार, 30 सितंबर 2019

1अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिले के टाॅकीजों में निःशुल्क दिखाई जायेगी फिल्म 102 नाॅट आऊट

 1अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिले के टाॅकीजों में निःशुल्क दिखाई जायेगी फिल्म 102 नाॅट आऊट


बुरहानपुर  - राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में आज 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया जाना है। इस अवसर पर 100 वर्ष या अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जायेगा। यह जानकारी अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पो ने दी। उन्होंने नगर निगम आयुक्त, जनपद पंचायत बुरहानपुर व खकनार के सीईओ एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेपानगर व शाहपुर को उक्त कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिये है। उन्होंने निर्देशित किया है कि हर ग्राम पंचायत में सबसे वरिष्ठ वृद्धजन का सम्मान करवाना सुनिश्चित करें।
अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पो ने टॉकिजों के प्रबंधकों को 1 अक्टूटर ''अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस'' के अवसर पर अपने-अपने टॉकिजों में फिल्म 102 नॉट आउट का निःशुल्क प्रदर्शन करवाना सुनिश्चित करें।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...