रविवार, 17 नवंबर 2019

40 हजार की इनामी इकलौती दस्यु सुंदरी साधना गिरफ्तार



40 हजार की इनामी इकलौती दस्यु सुंदरी साधना गिरफ्तार







 




सतना | सतना, चित्रकूट के जंगलों के तराई क्षेत्र में आतंक का पर्याय रही इकलौती महिला डकैत 21 वर्षीय साधना पटेल को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 40 हजार रुपए का इनाम था। दो माह पहले 6 लाख रु. के इनामी डकैतa बबुली और डेढ़ लाख रु. के इनामी लवलेश काे मार गिराने के बाद सतना पुलिस की दूसरी बड़ी सफलता है। पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने बताया कि साधना को मझगवां क्षेत्र के कडियन मोड़ के जंगलों में घेरा गया था। उसे कोर्ट ने 2 दिसंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल भेज दिया है। उस पर मप्र और उप्र में फिरौती के लिए अपहरण, रंगदारी वसूलने समेत कई केस दर्ज हैं।





भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...