रविवार, 3 नवंबर 2019

आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के सानिध्य में होगा पंचकल्याण ,24 से 30 नवम्बर तक होंगे भव्य कार्यक्रम, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु।

आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के सानिध्य में होगा पंचकल्याण ,24 से 30 नवम्बर तक होंगे भव्य कार्यक्रम, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु।


खिरकिया।शहर में कॉलेज रोड पर नवनिर्मित दिगम्बर जैन मंदिर का शुभारंभ होने जा रहा है।जिनालय के शुभारंभ के लिए दिगम्बर जैन समाज द्वारा पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन 24 से 30 नवम्बर तक रखा गया है।यह कार्यक्रम संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महामुनिराज ससंघ के सानिध्य में होगा।समाज के अध्यक्ष मनोजकुमार जैन ने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान श्री जिनेन्द्र भगवान के पांचों कल्याण गर्भ, जन्म, तप, केवलज्ञान और मोक्ष से सम्बंधित धार्मिक अनुष्ठान होंगे।साथ ही दोपहर में संतो के प्रवचन का भी लाभ मिलेगा।वहीं रात्रि में भगवान के जीवन प्रसंगों से जुड़ी नाटिकाओं का मंचन किया जाएगा।समाज के धनन्जय जैन ने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर भव्य तैयारियां चल रही है।इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के खिरकिया आगमन की संभावना रहेगी।सभी अतिथियों के ठहरने एवं अतिथि सत्कार की व्यवस्था की जा रही है।उल्लेखनीय है कि कॉलेज रोड पर दिगम्बर जैन समाज का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है।इसमें भगवान पार्श्वनाथ की पद्मासन मुद्रा में 11 फिट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है।पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान ही इस भव्य प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...