मंगलवार, 26 नवंबर 2019

अब जनता को योजनाओ का लाभ दिलाएगी युवा ग्राम शक्ति समिति- एक लाख रूपये समिति को मिलेंगे हर ब्लाक में

अब जनता को योजनाओ का लाभ दिलाएगी युवा ग्राम शक्ति समिति-बेहतर काम करो, एक लाख रूपये पाओ (विशेष लेख )
11 सदस्यों की समिति 11 बिंदुओं पर 5 साल तक करेगी काम, लोगों के काम होंगे आसान

 



 

  भोपाल-  सरकारी योजनाओ के लाभ के लिये कई बार जानकारी के अभाव में या कागजात पूरे नहीं होने के कारण अधिकारी महीनों तक लोगों को चक्कर लगवाते रहते है। अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने नई पहल शुरू की है। हर पंचायत में युवा ग्राम शक्ति समिति बनेगी। इसमें 11 सदस्य होंगे। यह 11 बिंदुओं पर काम करेगी। 5 साल कार्यकाल रहेगा। गठन प्रक्रिया 5 से 20 दिसंबर के बीच होगी। बेहतर काम करने वाली हर ब्लॉक की एक समिति को सालाना एक लाख रूपये पुरस्कार मिलेगा।

यह काम करेगी समिति

    यह समिति गांव के श्रमिक, पेंशनर्स, दिव्यांग, निराश्रित, वृद्धो को मदद दिलायेगी। परिवार के मुखिया की सामान्य मौत में 2 व दुर्घटना में 4 लाख रूपये की मदद दिलाने में केस की औपचारिकता पूरी करेगी। युवाओं में नेतृत्व गुणों का विकास, खेल कूद, पुस्तकालय, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता बढ़ाएगी। नशा मुक्ति, बाल विवाह, जुआ, सट्टा, अशिक्षा की रोक के लिये काम करेगी। पंचायत की आये बढ़ाने के विभिन्न करों की राशि जमा करने प्रेरित करेगी। स्वच्छ पेयजल, टीकाकरण, कचरा प्रबंधन, खुले में शौच की रोक थाम के लिये जागरूक करेगी। कृषि उद्यानिकी, पशुपालन, नई तकनीक की जानकारी देगी।
    इसके अलावा इंटरनेट, योजनाओं के नये एप्स के उपयोग, वोटर आईडी, आधार कार्ड, बनवाने या सुधार में मदद करेगी। सोशल मीडिया, लाइब्रेरी, गोष्ठी के जरिये ग्रामीणें के बीच समसामयिक व उत्कृष्ट घटनाओं का प्रदर्शन करेगी। एसईसीसी 2011 के आधार पर अन्य सरकारी योजनाओं में लाभांवित होने वाले लोगों में अपात्रों का चयन कर जनपद को सूची देगी।

कौन बन सकेगा सदस्य

    एक जनवरी 2019 की स्थिति में उम्र 35 साल से कम हो। 6 सदस्य ग्रेजुएट हों। 5 सदस्य 12वीं या अन्य व्यवसायिक कोर्स किये हों दूरस्थ गांव में एससी, एसटी बहुल पंचायतों में न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10 वीं पास तय रहेगी। इसके अलावा उस जगह की मतदाता सूची में नाम हों। त्रिस्तरीय पंचायतों के चुने जनप्रतिनिधि इसमें सदस्य नहीं होंगे। समिति में 3 महिला होंगी। एससी, एसटी वर्ग से पंचायत की जनसंख्या अनुसार प्रतिनिधित्व होगा।

हरसाल यह मिलेगी सुविधा

    हर साल हर ब्लॉक से एक समिति उत्कृष्ट काम के लिये चुनी जाएगी। इसे 1 लाख रूपये पुरस्कार मिलेंगे। समिति सदस्यों की जानकारी सभी संबंधित विभागों के पोर्टल पर दर्ज होगी। इसके अलावा समिति की बैठक त्रैमासिक होगी। हर साल 20 अगस्त सद्भावना दिवस पर युवा ग्राम शक्ति समिति सदस्यों का एसडीएम सम्मेलन बुलाएंगे और उनसे रूबरू होंगे।
 



भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...