मंगलवार, 12 नवंबर 2019

अब जिले में भाजपा के होंगे 10 मंडल अध्यक्ष, नये अध्यक्षों का चयन होगा इसी महिने में 

अब जिले में भाजपा के होंगे 10 मंडल अध्यक्ष, नये अध्यक्षों का चयन होगा इसी महिने में 
 


बुरहानपुर- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन कि मंशा अनुसार संगठन को और अधिक मजबूती व विस्तार देने के उद्देश्य को लेकर बुरहानपुर जिले मे नये मंडलो कि रचना कि है। मिडिया प्रभारी विवेक श्रीमाली ने बताया कि बुरहानपुर जिले मे पहले कुल 6 मंडल थे।जिसे बडा कर कुल 10 मंडल कर दिये गये है। 
जिला अध्यक्ष विजय जी गुप्ता ने बताया कि बुरहानपुर जिले के मंडलो कि रचना निम्नानुसार है।बुरहानपुर विधानसभा मे
मंडल नं.(1)वार्ड नं. 1 से 16 कुल 63 बुत लोकमान्य तिलक मंडल
मंडल नं. (2)वार्ड नं. 17 से 33 कुल 64 बुत सरदार वल्लभ भाई पटेल मंडल
मंडल नं. (3)वार्ड नं. 34 से 48 कुल 60 बुत  श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल( लालबाग)
मंडल नं. (4) बहादरपुर मंडल कुल 63 बुत
मंडल नं. (5) शाहपुर मंडल कुल 95 बुत
कि रचना कि गई।
उसी प्रकार नेपानगर विधानसभा मे 
मंडल नं.(1) धुलकोटकुल 62 बुथ
मंडल नं.(2) नेपानगर शहर कुल 32 बुथ
मंडल नं.(3) नावरा कुल 60 बुथ
मंडल नं.(4) खकनार कुल 81 बुथ
मंडल नं.(5)  दर्यापुर कुल 70 बुथ 
बनाऐ गये है। इन मंडलो मे मंडल अध्यक्षो का चयन
संभवतः 15 व 16 नवम्बर को हो सकता है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...