बुधवार, 13 नवंबर 2019

बाल दिवस पर मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने दी बधाई

बाल दिवस पर मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने दी बधाई


 


मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म-दिन बाल दिवस पर बच्चों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं । श्री कमल नाथ ने शुभकामना संदेश में कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू ने आजादी के बाद देश के नव-निर्माण की जो मजबूत नींव रखी, उसी का परिणाम है कि आज हमारा राष्ट्र मजबूत और सशक्त है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों में भारत का भविष्य देखते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए संकल्पित है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...