गुरुवार, 21 नवंबर 2019

दिसंबर तक बंद रखेंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 

1 दिसंबर तक बंद रखेंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 



खिरकिया।दिगम्बर जैन धर्मावलंबियों के व्यवसायिक प्रतिष्ठान आज शुक्रवार से अगले दस दिनों तक बंद रहेंगे।समाज के अध्यक्ष मनोजकुमार जैन ने बताया कि यह निर्णय समाज द्वारा आयोजित किए जाने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के भव्य आयोजन के चलते लिया गया है।समाज की धार्मिक गतिविधियों के गहन जानकार ब्रम्हचारी अभिषेक उर्फ जिम्मी भैया ने बताया कि दिगम्बर जैन समाज में पंचकल्याणक महोत्सव का बड़ा महत्व होता है।समाज के सभी लोग महिलाओं और पुरुषों के साथ साथ बच्चे भी महोत्सव में अपनी भागीदारी निभा सकें, इसलिए 22 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक समाज के लोगों ने अपने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है।ज्ञातव्य है कि खिरकिया में दिगम्बर जैन धर्मावलंबियों के दो दर्जन से अधिक व्यवसायिक प्रतिष्ठान है।उल्लेखनीय है कि शहर में आगामी 24 से 30 नवम्बर तक भव्य पंचकल्याणक महोत्सव आयोजित किया गया है।जो कि आचार्य श्री विद्यासागरजी महामुनिराज के मंगल आशीर्वाद से उनके आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री अजित सागरजी महाराज,मुनि श्री निर्दोष सागरजी महाराज,मुनि श्री निर्लोभसागरजी महाराज,ऐलक श्री दया सागरजी महाराज और ऐलक श्री  विवेकानन्द सागरजी महाराज के सानिध्य में होंगे।इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाएं बालब्रह्मचारी वाणी भूषण विनय भैया सम्पन्न कराएंगे।


*आज होगा सन्तों का नगर आगमन*


समाज के प्रमोदकुमार जैन ने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव के लिए पांचों संतों का आज शुक्रवार की शाम को नगर आगमन होगा।उन्होंने बताया कि समाज के स्थानीय लोग छीपाबड़ में उनकी भव्य अगवानी करेंगे।तथा शोभायात्रा के रूप में उन्हें खिरकिया लाया जाएगा।खिरकिया में वे कॉलेज रोड पर स्थित श्वेताम्बर जैन मांगलिक भवन में विराजित होंगे।मालूम हो कि जैन संत पैदल ही विहार करते हैं।
 खिरकिया से नीरज भदौरिया की रिपोर्ट


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...