शनिवार, 30 नवंबर 2019

दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित

दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित
-
रायसेन | 


 

    जिला मुख्यालय स्थित शासकीय हाईस्कूल कलेक्ट्रेट कालोनी में जनपद शिक्षा केंद्र सर्वशिक्षा अभियान सांची द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दिव्यांग बच्चों ने 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, रंगोली, पेंटिंग तथा गायन प्रतियोगिता में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विजेता दिव्यांग छात्र, 03 दिसम्बर को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इस अवसर पर महूपथरई ग्राम पंचायत के सरपंच श्री प्रेम सिंह ठाकुर, बीआरसीसी श्री एसएस पोर्ते सहित शिक्षक उपस्थित थे।



भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...