सोमवार, 11 नवंबर 2019

गुरुनानक देव जी के 550वें जन्मोत्सव पर मानव सेवा संस्था ने किया रक्तदान।

गुरुनानक देव जी के 550वें जन्मोत्सव पर मानव सेवा संस्था ने किया रक्तदान।



बुरहानपुर। गुरुनानक देव जी के 550वें जन्मोत्सव पर मानव सेवा संस्था के 20 पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया  प्रोजेक्ट चेयरमैन अत्ताउल्लाह खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने शहरवासीयो से जरुरतमंदो को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मदद करने का आग्रह भी किया। सचिव एवं मीडिया प्रभारी उमेश जंगाले ने बताया कि मानव सेवा संस्था द्वारा पहली बार इतनी बड़ी संख्या में रक्तदान किया है आगे भी हम लोग मानवता के नाते रक्तदान करते रहेंगे। इस दौरान  अध्यक्ष उषा अग्रवाल सचिव उमेश जंगाले, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, प्रोजेक्ट चेयरमैन अत्ताउल्लाह खान व्हीएन मोदी, गणपतदास चौधरी, मंसूर सेवक, अरुण जोशी, कीर्ति मेहता, रमेश धुआंधार निलेश महाजन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...