गुरुवार, 14 नवंबर 2019

जिला कांग्रेस ने  नेहरू पार्क में मनाई गई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू  की जयंती

जिला कांग्रेस ने  नेहरू पार्क में मनाई गई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू  की जयंती


जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में हुआ आयोजन 
हरदा । जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार के नेतृत्व में जिला कांग्रेस ने नेहरू पार्क में गुरूवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू  की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले   कांग्रेसजनों ने नेहरू पार्क में स्थापित पंडित नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेहरू जी के जीवन और उनके द्वारा देश की स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में दिए गए योगदान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
बाल दिवस के मौके पर नेहरू जी को याद करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पँवार ने कहा कि, स्व. पण्डित नेहरू ने अंग्रेजो के लूटे हुए हिंदुस्तान की बागडोर संभाली और आधुनिक भारत के निर्माण और भारत के चहुमुखी विकास के लिए इसरो, आईआईटी, आईआईएम, एम्स जैसे बड़े संस्थानों की स्थापना की, देश योजना आयोग की स्थापना कर पंचवर्षीय योजनाओ की शुरुआत की, और देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहते हुए पण्डित नेहरू द्वारा भारत के विकास में सैकड़ो योजनाओ की नींव रखी गयी जिससे आज भारत का लोहा पूरी दुनिया मानती है।
पूर्व नपा अध्यक्ष एवँ पंचायती राज संघठन के प्रदेशाध्यक्ष  हेमंत टाले ने कहा कि, अपने जीवन के तीन दशकों तक देश की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले पण्डित नेहरू जी ने 15 वर्षो से अधिक जेल में गुजारे और आज़ाद भारत का 16 वर्ष से अधिक प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व किया, वो न सिर्फ भारत अपितु पूरी दुनिया के नेता थे और आज भी हिंदुस्तान के बाहर लोग गांधी-नेहरू का देश कहते है।
इसी क्रम में पार्षद मुन्ना पटेल ने भी उपस्थित कांग्रेस जनो को सम्बोधित करते हुए पण्डित नेहरू के जीवन और देश के लिए उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के पश्चात सभी कांग्रेस जनों ने बच्चों को टॉफी वितरित की।
पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के स्मरण के मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी शिवनारायण बाँके, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा गोयल, मोहन बिश्नोई अनिल सुरमा,  संजय गोयल, कुंवर मनजीत सिंह, बालकृष्ण पाटिल, मदन गौर संजय अग्रवाल  कैलाश पटेल रसीद अहमद फूलचंद कहार  युवा नेता असलम लाला जीसान खान सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित हुए।नारायण गौर
कार्यालय, प्रभारी जिला कांग्रेस
हरदा ने जारी बयान में कही ।
हरदा से मुईन अख्तर खान


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...