बुधवार, 13 नवंबर 2019

जिला विधिक प्राधिकरण जिला न्यायालय एवं मानव सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान विधिक कार्यशाला सम्पन्न 

जिला विधिक प्राधिकरण जिला न्यायालय एवं मानव सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान विधिक कार्यशाला सम्पन्न 


बुरहानपुर। जिला विधिक प्राधिकरण जिला न्यायालय एवं मानव सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में शासकिय कन्या उच्चतर विद्यालय नागझिरी पर विधिक कार्यशालाा का आयोजन किया गया जिसमें 150 बालिकाओं को उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संबोधन करते हुए डिस्ट्रिक्ट एडिशनल सेक्रेटरी नरेंद्र पटेल ने पास्को एक्ट की जानकारी देते हुए कहा की छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को लेकर बालिकाएं पुलिस रिपोर्ट लिखा सकती है जिसमें उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। वहीं व्यवहार न्यायाधीश पलक श्रीवास्तव एवं लिगल एड अधिकारी राबिन दयाल ने बलिकाओ को उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी दी।   अध्यक्ष उषा अग्रवाल ने लडकियों को झासी की रानी का उदाहरण देकर अपनी आत्म शक्ति को जाग्रत करने की सलाह दी। विस्तृत जानकारी सचिव एवं मीडिया प्रभारी उमेश जंगाले ने दी। इस दौरान मानव सेवा संस्था अध्यक्ष उषा अग्रवाल सचिव उमेश जंगाले, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, अत्ताउल्लाह खान, व्हीएन मोदी, गणपतदास चौधरी, मंसूर सेवक, अरुण जोशी, कीर्ति मेहता, रमेश धुआंधार निलेश महाजन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...