सोमवार, 11 नवंबर 2019

खण्डवा जिले में 19 भाजपा मंडल अध्यक्ष चुने जाएंगे पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी नियुक्त 

खण्डवा जिले में 19 भाजपा मंडल अध्यक्ष चुने जाएंगे पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी नियुक्त 


खंडवा, संजय चौबे । पूरे प्रदेश में इन दिनों भाजपा संगठन के चुनाव चल रहे हैं। लोकतंत्र के नियम पर चलने वाली भाजपा द्वारा बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन भी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विगत दिनों जिले में बूथ स्तर की समितियों के चुनाव संपन्न होने के पश्चात प्रदेश संगठन के निर्देश पर 9 व 10 नवंबर को मंडल अध्यक्षों के चुनाव चुनाव अधिकारी एवं चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा कराए जाने थे लेकिन अयोध्या प्रकरण के फैसले को लेकर मंडल के यह चुनाव स्थगित हो गए थे। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार अब मंडल अध्यक्षों के चुनाव 15 व 16 नवंबर को संपन्न होंगे। इस वर्ष प्रदेश संगठन द्वारा मंडलों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। इसी कड़ी में खंडवा जिले में भी चारों विधानसभा क्षेत्र में 11 मंडल थे अब मंडलों की संख्या 19 होगी। खंडवा शहर को भी दो भागों में मंडल के हिसाब से बाटा गया है और इनका नामकरण भी स्व. कुशाभाऊ ठाकरे मंडल एवं स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से किया गया है। मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने बताया कि जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले की अनुशंसा पर खंडवा विधानसभा में खंडवा नगर के लिए संतोष सोनी, श्याम गंगराड़े पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी राजपाल तोमर। खंडवा ग्रामीण में जावर अशोक पटेल, अमलपुरा चुन्नीलाल नेभनानी पर्यवेक्षक के साथ चुनाव अधिकारी सेवादास पटेल, पंधाना विधानसभा में पधाना में छगन जैन, बोरगांव कैलाश राठौर, छैगांवमाखन सुरेन्द्र टुटेजा, चिचगोहन सखाराम यादव, सिंगोट दिनेश पालीवाल, गुड़ीेखेड़ा देवीकिशन पटेल को पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी पंधाना मंडल नरेन्द्र सिंह तोमर, सिंगोट मंडल रविन्द्र शिवहरे, छैगांवमाखन में नंदन करोड़ी नियुक्त किए गए हैं। मांधाता विधानसभा के पुनासा में मुकेश तनवे, ओंकारेश्वर में ममता बोरसे, मूंदी में मोहन गंगराड़े, किल्लौद में गुलाब सोनी पर्यवेक्षक एवं पुनासा मंडल के लिए राजेश पटेल, मूंदी मंडल में अरूण सिंह मुन्ना, किल्लौद मंडल के लिए सुभाष कोठारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। हरसूद विधासभा में हरसूद नगर में पुरूषोत्तम शर्मा, हरसूद ग्रामीण में पुरूषोत्तम पटेल, रोशनी में नानूराम मांडले, खालावा में त्रिलोक पटेल, खार में राजेश तिवारी पर्यवेक्षक के साथ हरसूद मंडल में अमर यादव, रोशनी मंडल में पन्नालाल गुप्ता और खालवा मंडल में मिश्रीलाल पटेल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये सभी पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी 9 व 10 नवंबर को अपने प्रभार वाले मंडलों में पहुंचकर मंडल अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...