शनिवार, 30 नवंबर 2019

खेल से व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है - मंत्री श्री पटवारी मंत्री श्री पटवारी ने राज्य स्तरीय अन्तर विश्वविद्यालयी हॉकी प्रतियोगिकता का किया शुभारंभ

















  •  




























खेल से व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है - मंत्री श्री पटवारी
मंत्री श्री पटवारी ने राज्य स्तरीय अन्तर विश्वविद्यालयी हॉकी प्रतियोगिकता का किया शुभारंभ
मन्दसौर | 


 

 

 


   

  

  मंदसौर एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय अन्तर विश्वविद्यालयी पुरुष एवं महिला हॉकी प्रतियोगिकता का शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण, उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री जीतू पटवारी द्वारा किया गया। राज्य स्तरीय अन्तर विश्वविधालयी पुरुष एवं महिला हॉकी प्रतियोगिकता में विजय के पश्चात विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर मंत्री से पटवारी द्वारा कहा गया कि खेल से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती हैं। नकारात्मक कभी नहीं। जो व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा होता है वही खेल में शामिल होता है। ऐसे खिलाड़ी जो खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन करते हैं, उन्हें नौकरियों में 5% आरक्षण दिया जाएगा। इस तरह की पहल मध्यप्रदेश सरकार ने शुरू की है। उन्हें जीवन की सुरक्षा की गारंटी प्रदान की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अधिक से अधिक अवसर मिले एवं छुपी हुई प्रतिभा सामने निकल कर आये। इसके लिए खेल विभाग द्वारा भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर को निर्देश देते हुए कहा कि हॉकी स्पोर्ट्स में और क्या विस्तार हो सकता है इसके लिए प्रपोजल बनाकर भेजें। राष्ट्रीय स्तर के खेलो की प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश देश मे प्रथम स्थान पर आए इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
    इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण, उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री जीतू पटवारी, सुवासरा विधायक श्री हरदीपसिंह डंग, मन्दसौर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मोहम्मद हनीफ शेख, कालापीपल विधायक श्री कुणाल चौधरी, नागदा विधायक श्री दिलीप गुर्जर, आलोट विधायक श्री मनीष चावला, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविधालय मंदसौर की "जन भागीदारी समिती" के अध्यक्ष श्री राजेश रघुवंशी, पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटिल, श्री प्रकाश रातड़िया, श्री परशुराम सिसोदिया, श्री श्यामलाल जोकचन्द, जिला व जनपद सदस्य, मण्डल अध्यक्ष, सभी जनप्रतिनिधि कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक श्री हितेश चौधरी, सीईओ जिला पंचायत श्री ऋषभ गुप्ता ,एडिशनल एसपी श्री मनकामना प्रसाद, जिलाधिकारी, खिलाड़ी, विद्यार्थी, कर्मचारी, पत्रकार मौजूद थे।  







भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...