शनिवार, 9 नवंबर 2019

कृषि विभाग ने दी किसानों को आवश्यक सलाह-रबी सीजन

कृषि विभाग ने दी किसानों को आवश्यक सलाह-रबी सीजन


 


बुरहानपुर 8 नवम्बर,  2019 -जिले में रबी सीजन में किसानों द्वारा मक्का फसल लगाई जा रही है। जिसमें की अंडे से निकली इल्लियॉ हल्के पिले रंग की होती है का प्रकोप दिखाई दे रहा है। इस संबंध में कृषि विभाग के उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने आवश्यक सलाह दी है। उन्होंने बताया कि ये इल्लियॉ फॉल आर्मी वर्म नामक कीट की है। फॉल आर्मी वर्म की इल्ली का जीवन चक्र 12 से 20 दिन का होता है।
फॉल आर्मी वर्म के प्रकोप एवं प्रबंधन के बारे में विस्तार से किसानों से चर्चा की गई है। फॉल आर्मी वर्म के नियंत्रण के लिये, सिन्थेटिक कीटनाशकों में थायोडीकार्प 75 डब्ल्यू पी 1 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर छिडकाव करें। थायोमिथाक्झम 12.6 प्रतिशत एवं लेम्बडा सायहेलोथ्रिन 9.5 प्रतिशत की मात्रा 0.25 एम.एल. या क्लोरेट्रानिलिप्रोएल 18.5 प्रतिशत 0.4 मिली या स्पाईनटोरम 11.7 प्रतिशत 0.5 मिली या एमामैक्टीन बेजोएक्ट 5 एस.जी., स्पीनोसेड 45 एस.सी. का 3 एम.एल., प्रति लीटर पानी में किसी एक कीटनाशक का घोल बनाकर छिडकाव करें। कीटनाशकों का उपयोग बदल-बदल कर करना चाहिए। मक्का फसल में जहरीला चुग्गा का प्रयोग करें इसके लिये 10 कि.ग्रा. गेंहू के भूसे/मक्का का भूसे में 2 कि.ग्रा. गुड तथा 2-3 लीटर पानी में 100 ग्राम थायोडिकार्प मिलाकर पौधों की पोंगली में डाले। मक्का फसल में फॉल आर्मी वर्म का भविष्य में ओर अधिक आक्रमण होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये, किसान भाई मक्का फसल कम क्षेत्र में बोये, मक्का के स्थान पर चना एवं गेंहू फसल की बोनी करें। 


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...