शुक्रवार, 15 नवंबर 2019

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा श्री अब्दुल जब्बार के निधन पर शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा श्री अब्दुल जब्बार के निधन पर शोक व्यक्त


 


 

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने भोपाल गैस पीड़ितों के लिए जीवनपर्यंत संघर्षरत श्री अब्दुल जब्बार के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जब्बार के निधन से हमने एक संघर्षशील, समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया है।


मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि श्री अब्दुल जब्बार गैस प्रभावितों को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। उन्होंने गैस पीड़ितों के लिये रोजगार और पुनर्वास कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे पर्यावरण को लेकर भी सजग थे और समय-समय पर इसके लिए काम करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले श्री अब्दुल जब्बार के निधन से प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है।


मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...