गुरुवार, 14 नवंबर 2019

नेहरू जी के जीवन से हमे शिक्षा लेनी चाहिए - कलेक्टर राजेश कौल    

नेहरू जी के जीवन से हमे शिक्षा लेनी चाहिए - कलेक्टर राजेश कौल  



  बुरहानपुर- हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू के जीवन से हमे शिक्षा लेनी चाहिए उनके अथक प्रयासों से ही हमारा देश आज विकास की और अग्रसर है उन्हें बच्चों से प्यार बहुत था वे जानते थे कि ये ही देश का भविष्य है उपरोक्त विचार जिलाधीश  राजेश कौल ने लायंस क्लब ग्रेटर व् लाइफ फार ह्यूमैनिटी के द्वारा आयोजित  बाल दिवस के समारोह में व्यक्त किये  कार्यक्रम  डॉ जाकिर हुसैन  महाविद्यालय में  आयोजित किया गया  इस स अवसर पर क्लब अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा दुर्गेश शर्मा ने कहा कि  नेहरू जी वास्तव में कर्मवीर से उन्होंने अपने पूरे जीवन में मात्र 7 अवकाश लिए यहां तक कि उनकी मृत्यु हुई काम करते वक्त अपने डेस्क पर ही हुई थी अपने युवा काल में वे सबसे अधिक 9 साल 5 महीने तक देश को आजाद कराने के लिए जेल में रहे ,इस अवसर पर तसनीम मर्चेन्ट  ने शब्दों से स्वागत किया समारोह में नन्हे मुन्ने बच्चे नेहरू के परिधान में आये नेहरू एवं आधुनिक भारत विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता , महाविद्दलय में  नेहरू का नवीन भारत निर्माण में योगदान विषय  पर संवाद आयोजित किया गया  विजेताओं को पुरस्कार जिलाधीश महोदय ने प्रदान किये अतिथि का स्वागत  अजय रघुवंशी कमलेश शाह,काईंद सुरूरी, मनोरमा शर्मा, आशा तिवारी,गौरी शर्मा ने किया  कार्यक्रम में हीरालाल शर्मा ,दिनेश शर्मा, इंद्रजीत बिंद्रा श्याम बन्नतवाला  ,अनिलवानखेड़े ,रफीक मोहमद,सुरेश महाजन ,आदि उपस्थित थे आभार डा निकहत अफरोज ने व् संचालन मोहम्मद मर्चेन्ट ने किया


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...