रविवार, 3 नवंबर 2019

पदम् नगर में प्रकाशोत्सव का उल्लास चरम पर

पदम् नगर में प्रकाशोत्सव का उल्लास चरम पर


खंडवा, संजय चौबे । प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में स्थानीय पदम नगर में सिंधी समाज द्वारा 15 दिवसीय विशेष धार्मिक आयोजन जारी हैं।30 अक्टूबर से कार्यक्रम श्रृंखला प्रारंभ होकर 12 नवंबर मंगलवार तक जारी रहेगी।सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल के मुताबिक  कि प्रतिदिन सुबह 5 30 बजे प्रभात फेरी श्री झूलेलाल मंदिर पदम नगर से प्रारंभ होती है,जो पदम नगर की सभी गलियां घूम कर पुनः मंदिर पर पहुंचती है। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे इसमें शामिल होते हैं।अरदास के बाद प्रभात फेरी का समापन होता है।तत्पश्चात प्रसादी का वितरण कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है।इस पुनीत कार्यक्रम का सभी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं और पदम नगर के सभी निवासी विशेषकर बच्चे बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लेते हैं और धार्मिक भजनों में भी शामिल होते हैं।बच्चे प्रभातफेरी में शामिल होने के पश्चात ही अपने-अपने शालाओं के लिए निकलते हैं।गुरु नानक देव जी का गुरु पर्व प्रकाश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।12 नवंबर मंगलवार सुबह विशेष प्रभात फेरी होगी तत्पश्चात भजन कीर्तन पाठ साहब का समापन होगा।उसके पश्चात दोपहर 1 बजे से आम भंडारे का आयोजन किया जाएगा।यह जानकारी संस्था के संरक्षक जयरामदास थदानी और अध्यक्ष जयप्रकाश नाथानी ने दी।अनिल गोलानी ने बताया कि प्रतिदिन प्रभात फेरी की तैयारियों हेतु कार्यकर्ता अल सुबह 3 बजे से ही सेवा कार्यों में लग जाते हैं।चारों तरफ उत्साह का माहौल है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...