शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

पंचकल्याणक महोत्सव" जिन प्रतिमाओं को पुराने मंदिर से नए मंदिर लाया गया

"पंचकल्याणक महोत्सव" जिन प्रतिमाओं को पुराने मंदिर से नए मंदिर लाया गया


:- इतिहास में समा गया पुराना जैन मंदिर


:- जैन संतों का हुआ शहर में आगमन


खिरकिया।दिगम्बर जैन समाज के पंचकल्याणक महोत्सव के तहत शुक्रवार को प्रतिष्ठाचार्य विनय भैयाजी के मार्गदर्शन में खेड़ीपुरा रोड स्थित दिगम्बर जैन मंदिर से सभी जिन प्रतिमाओं को एक जुलूस के रूप में कॉलेज रोड पर नवनिर्मित जैन मंदिर लाया गया।मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा को मस्तिष्क पर धारण करने का सौभाग्य समाज के अध्यक्ष मनोजकुमार जैन को मिला।नए मंदिर में सभी प्रतिमाओं को अस्थाई रूप से विराजमान किया गया।सभी प्रतिमाओं को पंचकल्याणक के दौरान स्थाई रूप से मुख्य बेदी पर विराजित किया जाएगा।नए मंदिर में भगवान का अभिषेक किया गया।जहां शांतिधारा करने का लाभ धनंजय जैन ने लिया।



*इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया पुराना मंदिर*


शहर के प्राचीन मंदिरों में से एक खेड़ीपुरा रोड पर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर शुक्रवार को इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।समाज के बुजुर्ग चन्द्रकुमार जैन और प्रकाशचन्द्र जैन के अनुसार यह मंदिर 80 साल से भी ज्यादा पुराना था।इसे नंदराम सेठी द्वारा समाज को समर्पित किया गया था।इसके बाद लगभग 43 साल पहले इसमें बेदी प्रतिष्ठा स्व बच्चूलाल सिंघई द्वारा करवाई गई थी।वर्तमान में इस मंदिर में डेढ़ दर्जन प्रतिमाएं विराजित थी।सभी प्रतिमाओं को शुक्रवार को नए मंदिर में विराजित कर दिया गया।इस तरह शहर का एक प्राचीन मंदिर अब सिर्फ इतिहास की बात हो गई।



*संतों का हुआ आगमन*


शहर में शुक्रवार की शाम को
आचार्य श्री विद्यासागरजी महामुनिराज के मंगल आशीर्वाद से उनके आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री अजित सागरजी महाराज,मुनि श्री निर्दोष सागरजी महाराज,मुनि श्री निर्लोभसागरजी महाराज,ऐलक श्री दया सागरजी महाराज और ऐलक श्री  विवेकानन्द सागरजी महाराज का आगमन हुआ।समाज के लोगों ने उनकी छीपाबड़ में अगवानी की।तथा उन्हें जुलूस के रूप में कॉलेज रोड स्थित श्वेताम्बर जैन मांगलिक भवन लाया गया।इन्हीं संतों के सानिध्य में दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े अनुष्ठान पंचकल्याणक महोत्सव सम्पन्न होंगे।इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाएं बालब्रह्मचारी वाणी भूषण विनय भैया सम्पन्न कराएंगे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...