शनिवार, 16 नवंबर 2019

प्लास्टिविजन 2020 प्रदर्शनी का इंदौर में रोड शो, प्रदर्शनी में 25 से अधिक देशों ने अपनी भागीदारी करेंगे। नई तकनीक और मशीनरी का जीवंत प्रदर्शन  

प्लास्टिविजन 2020 प्रदर्शनी का इंदौर में रोड शो

 



- प्लास्टिक उद्योगों को हर संभव सहयोग करेंगे- श्री कोरी
इंदौर। देश में औद्योगिक गति को बढावा देने में औद्योगिक प्रदर्शनी और एक्सपो का बडा योगदान है। ऐसे आयोजन में कंपनियों को अपने उत्पादों, मशीन और तकनीकों को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। उद्योगों के लिए नई तकनीक और शोध से रूबरू होने का अवसर भी मिलता है। प्लास्टिक इंडिया 2020 प्रदर्शनी, ऑल इंडिया प्लास्टिक निर्माताओं एसोसिएशन द्वारा आयोजित बॉम्बे प्रदर्शनी केंद्र, मुंबई में 16 से 20 जनवरी 2020 के बीच आयोजित की जाएगी। 


" alt="" aria-hidden="true" />


कार्यक्रम संयोजक और इंडियन प्लास्टपैक फोरम के अध्यक्ष श्री सचिन बंसल ने बताया कि जनवरी 2020 में आयोजित प्लास्टिविजन प्लास्टिक प्रदर्शनी का यह 11 वां संस्करण, जिसे दुनिया की शीर्ष 5 प्रदर्शनियों में से एक माना जाता है। इस आयोजन में मप्र के उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए इंदौर में लांच इंवेंट आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक उद्योगपतियों ने भाग लिया। श्री बंसल ने बताया कि आयोजन के मुख्य अतिथी मप्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव श्री आर एस कोरी थे। आयोजन मे प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी, एमएसएमई इंदौर, सहित इंडियन प्लास्ट पैक फोरम, एआईएमपी, पीथमपुर औद्योगिक संगठन, लघु उद्योग भारती सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी और विभिन्न कंपनियों के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में ऑल इंडिया प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन मुंबई के पदाधिकारी श्री हरेंन संघवी, श्री ऋतुराज और हरीश धर्मासी भी शामिल हुए। 
आयोजन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव श्री आरएस कोरी ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने और नियमों का पालन कराने के लिए प्रदूषण नियंत्रण मंडल हरसंभव मदद करेगा।  नियम अनुसार चलने वाले उद्योगों को कोई परेशानी नहीं आएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी उद्योग लाइसेंस प्रक्रिया को पालन करें उसके लिए कैंप लगाकर मदद की जाएगी। मुंबई से आए श्री ऋतुराज जी ने ऑडियो वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्लास्टिविजन 2020 के आयोजन की खूबियां और जानकारी प्रस्तुत की जिसे उद्योगपतियों ने खूब सराहा। अतिथियों को श्री आरके माहेश्वरी ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव सचदेवा ने किया और आभार प्रदर्शन हरीश धर्मासी ने किया।कार्यक्रम में श्री अशोक जयसवाल श्री जमुना लाल शर्मा, श्री सुभाष चतुर्वेदी,श्री  रामकिशोर राठी, श्री विकास बंगाड, श्री  विवेक बंसल, संदीप ठाकुर सहित अनेक उद्योगपति मौजूद थे।
" alt="" aria-hidden="true" />
प्लास्टिवेशन 2020 में प्रदर्शन की अतिरिक्त जानकारी
इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी में 25 से अधिक देशों ने अपनी भागीदारी करेंगे। जो नई तकनीक और मशीनरी का जीवंत प्रदर्शन करेंगे।  इस अवधि के दौरान, कई तकनीकी सम्मेलन आयोजित किए जाएगें। आगंतुक और प्रदर्शक कृषि, सौर, स्वचालन, डाई और मोल्ड, अपशिष्ट प्रबंधन और 3 डी प्रिंटिंग में केंद्रित प्रदर्शकों के साथ 6 विशेष मंडपों में उत्पादों और सेवाओं को देख सकेंगे।  उन्होने बताया कि 250,000 से अधिक व्यापार विजीटरों को आकर्षित करने के लिए 50 से अधिक रोड शो का आयोजन करके पूरे भारत में किया है। 
• 16 से 20 जनवरी 2020 तक आयोजित किए जाने वाले प्लास्टिक इंडिया 2020 का 11 वां संस्करण।
• 35 + प्लास्टिक खंडों से 1500 प्रदर्शक।
• 7 हॉल में 100,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैलने के लिए।
• 25 से अधिक देशों से भागीदारी
• शीर्ष 5 वैश्विक प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक।
• 250,000 से अधिक व्यापार आगंतुक
• विशाल नेटवर्किंग के अवसर।
• अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के व्यावसायिक सम्मेलन के वक्ता
• मुंबई, भारत की वाणिज्यिक और वित्तीय राजधानी और कई प्लास्टिक बहुराष्ट्रीय कंपनियों और विभिन्न एसएमई और MSME को घर में आयोजित किया जाना
• ऑटोमेशन और रोबोटिक्स पर 11 केंद्रित थीम पवेलियन, इन्फ्रास्ट्रक्चर में प्लास्टिक, मेडिकल प्लास्टिक, कृषि में प्लास्टिक, सौर ऊर्जा, डाई एन मोल्ड, ग्रीन पवेलियन आदि।
• भारत की प्रति व्यक्ति प्लास्टिक की खपत 30-35 किलो वैश्विक खपत की तुलना में मात्र 9 किलो है।



भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...