मंगलवार, 12 नवंबर 2019

पूर्व मंत्री अर्चना दीदी ने प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में माथा टेका और  की सुख-समृद्धि की कामना

पूर्व मंत्री अर्चना दीदी ने प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में माथा टेका और  की सुख-समृद्धि की कामना



बुरहानपुर। सिख समुदाय के प्रथम गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में सिख संगतों द्वारा भजन कीर्तन  और लंगर का आयोजन किया गया। जिले में स्थित गुरुद्वारे में हजारों संगत ने माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने राजघाट स्थित गुरुद्वारा एवं खैराती बाजार स्थित गुरुदारे में मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गुरुद्वारा समिति द्वारा श्रीमती चिटनिस का स्वागत किया।
पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि सिख पंथ के प्रथम गुरु, आदरणीय गुरु नानक देव जी भारत की समृद्ध संत परंपरा के अद्वितीय प्रतीक हैं, उनकी शिक्षाएँ, विचार और मानवता की सेवा के प्रति उनका संकल्प हम सभी के लिए एक प्रेरणा पुंज है। गुरु नानक देव जी की शिक्षा-दीक्षा हमे सदैव मानव जाती से भेदभाव दूर करने के लिए प्रेरित करती है। गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर उनको कोटि-कोटि नमन व समस्त देशवासियों को गुरुपर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि सिखों के पहले गुरुनानक देव जी का जन्म सन् 1469 में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में दीन दुखियों की सेवा की और लोगों को एकता एवं अखंडता से मिलकर चलने का संदेश दिया। आज भी दुनियाभर में सिख समुदाय गुरुनानक जी के इन्हीं संदेशों का पालन करते हुए दिखाई देता है। गुरुद्वारों में कीर्तन के साथ ही लंगर का आयोजन किया जहां सभी धर्म के लोगों ने मिलकर एक साथ लंगर में प्रसाद ग्रहण किया और संस्कारधानी की परंपरा को निभाया।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि आज जिसे हम पवित्र गुरुग्रंथ साहिब के नाम से जानते हैं, उसके शुरुआती 940 शबद नानक के ही हैं। आदिग्रंथ की शुरुआत मूल मंत्र से होती है, जिसमें हमारा 'एक ओंकार' से साक्षात्कार होता है। मान्यता है कि गुरु नानक देव जी अपने समय के सारे धर्मग्रंथों से भली-भांति परिचित थे। उनकी सबसे बड़ी सीख थी- हर व्यक्ति में, हर दिशा में, हर जगह ईश्वर मौजूद हैं। गुरु नानक देव के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं और सभी धर्म के लोगों के लिए अनुसरणीय हैं।
इस दौरान श्रीमती चिटनिस के साथ जगदीश कपूर, मनोज लधवे, सुधीर खुराना, रूद्रेश्वर एंडोले, शिवकुमार पासी, महेशसिंह चौहान एवं नीरज कक्कड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।


 


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...