सोमवार, 25 नवंबर 2019

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसम्बर को तीन घंटे तक रहेगा असर।

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसम्बर को तीन घंटे तक रहेगा असर।



 नई दिल्ली-  इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को पड़ने वाला है। इस बार के सूर्य ग्रहण की खास बता यह है कि यह भारत में भी दिखाई देगा। भारत में यह केरल के चेरुवथुर में दिखाई देगा।  बताया जा रहा है कि यहां सूर्य ग्रहण साफ नजर आएगा। सूर्य ग्रहण को देखने को लेकर यहा तैयारियां की जा रही हैं। 
भारत समेत दुनिया के पूर्वी यूरोप, उत्तरी-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में यह सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 8.04 मिनट से शुरू होगा। सूर्य ग्रहण सुबह  9.24 से चंद्रमा सूर्य के किनारे को ढकना शुरू कर देगा। इसके बाद सुबह 9.26  तक पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। 11.05 तक यह सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाएगा। कुल मिलाकर 3.12 मिनट का यह सूर्य ग्रहण होगा। 


इस बार ग्रहण के दौरान सूर्य आग से भरी अंगूठी की तरह नजर आएगा जिसे वैज्ञानिकों की भाषा में वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है. खास बात है कि इस ग्रहण में सिर्फ सूरज का मध्य भाग ही छाया के क्षेत्र में आता है जबकि सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित होता है। आपको बता दें कि इस साल कुल तीन सूर्य ग्रहण हैं, दो ग्रहण लग चुके हैं और एक सूर्य ग्रहण लगना बाकि है।
6 जनवरी 2019: सुबह 4.05 बजे से 9.18 बजे
2 जुलाई: रात्रि 11.31 बजे से 2.17 बजे
26दिसंबर19: सुबह8.17 से 10.57 बजे


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...