सोमवार, 4 नवंबर 2019

सभा मे आवास योजना सहित बिजली बिल एवं किसानो का आक्रोश.....  समस्या को लेकर भाजपा ने निकली रैली.....

सभा मे आवास योजना सहित बिजली बिल एवं किसानो का आक्रोश.....
 समस्या को लेकर भाजपा ने निकली रैली.....



हरदा - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी किसान अंदोलन के आव्हान पर आज हरदा शहर की सड़कों में किसानों का आक्रोश दिखाई दिया जिले से आये भाजपा कार्यकर्ता एवं किसानों ने जनाक्रोश रैली निकाल कर कमलनाथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी की रैली संत रविदास चौक से प्रारंभ होकर प्रताप टाकीज चौक पर आमसभा में तब्दील हो गई।  आमसभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष  देवीसिंग सांखला द्वारा किया गया। आमसभा को  रमेश पटेल, सुरेन्द्र जैन,  अमरसिंग मीणा, एवं आंदोलन का नेतृत्व कर रहे विधायक  कमल पटेल ने  संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश के किसानों के संकट के समय में आज प्रदेश के मुख्य मंत्री कमलनाथ को किसानों के साथ खड़े होने की फुर्सत नही है। भाजपा सरकार के समय में  शिवराज सिंह चौहान किसानो के हर संकट में साथ में खड़े नजर आते थे लेकिन वक्त है बदलाव का नारा देकर कांग्रेस सरकार ने किसानो के साथ बड़ा धोखा किया है।  किसानों की फसलों के हुऐ नुकसान का अभी तक आंकलन नही किया गया है।  प्रदेश सरकार को किसान बिरोधी सरकार बतलाते हुऐ कहा की  दस दिन में किसानों का कर्जा माफ करने का वायदा करके कमलनाथ वादा भूल गये बरसात में फसलों के हुये नुकसान मुल्यांकन अभी तक नही किया गया बिजली बिल आधा करने की घोषणा सिर्फ घोषणा ही रह गयी जनता  अपना आवेदन और बिजली का बिल लेकर कार्यालयों के चक्कर लगा रही है। मोदी सरकार द्वारा किसानों को सम्मान निधी दी जा रही है  लेकिंन मध्यप्रदेष की कांग्रेस सरकार किसानों की सूची नही भेजी है। आज एक ओर किसान परेसान है वंही कन्यादान योजना में 51 हजार देने का वायदा करके कांग्रेस की सरकार भूल गयी प्रदेश की सड़कों की हालत खराब है, और कमलनाथ सरकार कर्ज लेकर नेताओं के बंगले सजाने का काम कर रही है।  किसान विकास करेगा तभी प्रदेश का विकास होगा।  मध्यप्रदेष सरकार को किसान विरोधी सरकार कहा उन्होने मांग की किसानों का कर्जा माफ हो बिजली बिल हाफ करें अतिवृष्टि से चौपट फसलों का तुरंत मुआवजा दिया जाये।
विधायक श्री  संजय शाह ने कहा की हम जनता की एंव किसान की लड़ाई के लिए सड़क पर है और ये लडाई न्याय मिलने तक लगातार जारी रहेगी। सरकार के दबाव में प्रशासन ने धारा 144 लगाकर किसानो की आवाज को दबाने का काम किया है धिक्कार है ऐसी सरकार पर। 
भाजपा जिलाध्यक्ष  अमारसिंग मीणा ने कहा कि 
हम किसान आक्रोश आंदोलन के माध्यम से सरकार को चेताने आये है की अगर अभी भी किसानो की सुध नही ली तो हम इस सरकार को विधानसभा में भी घेरेगें और किसानो को उनका हक दिलवाकर रहेगें। 
इस अवसर पर बड़ी संख्या में आये जिले के किसानों एवं कार्यकर्ताओं का आभार  रामेश्वर रिणवा ने व्यक्त किया।
  इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष  अमारसिंग मीणा, जिला महामंत्री  उदय चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रमेश पटेल जिला उपाध्यक्ष  प्रदीप गौर, राधेश्याम डूडी, देवीसिंग सांखला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष  रामेश्वर रिणवा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष  सुरेश लाठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  मनीष निशोद, नगर पालिका अध्यक्ष  सुरेन्द्र जैन, न पा उपाध्यक्ष  दीपक शर्मा, खिरकिया जनपद अध्यक्ष  जगदीश सोलंकी, पूर्व मण्डी अध्यक्ष  प्रहलाद पटेल,  मंडी अध्यक्ष  शैतान सिंह,मंडल अध्यक्ष  मनोहर लाल शर्मा,  शंकरसिंग खरबारिया  गणेश मुकाती,  रामरूप खेरे , विधायक प्रतिनिधि  प्रवीण जैसानी ,  राजेश वर्मा,सुभाष शर्मा,  राजेश गोदारा, संदीप पटेल, विनोद गुर्जर सहित बडी संख्या में कृषक, भाजपा कार्यकर्ता, मण्डल व जिला पदाधिकारी, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अ.ज.जा.मोर्चा, अ.जा. मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सभी पार्षद एवं  कार्यकर्ता उपस्थित थे।  
हरदा से मुईन अख्तर खान


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...