मंगलवार, 26 नवंबर 2019

सिहोरा शिविर में कृत्रिम उपकरणों हेतु 167 दिव्यांगों का चिन्हांकन

सिहोरा शिविर में कृत्रिम उपकरणों हेतु 167 दिव्यांगों का चिन्हांकन
-
जबलपुर | 


 

       कृत्रिम उपकरण प्रदाय हेतु दिव्यांग जनों के चिन्हांकन के लिए सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आज जिले के सिहोरा विकासखंड मुख्यालय पर शिविर लगाया गया।
    मृगनयनी भवन में लगाये गये इस शिविर में 167 दिव्यांगों का पंजीयन किया गया तथा परीक्षण के बाद इनमें से 17 दिव्यांगों का कैलिपर, 7 का  कृत्रिम अंग, 50 का कान की मशीन, 21 का वैशाखी, 39 का ट्राइसाइकिल, 30 का व्हीलचेयर, 11 का मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 4 का सी.पी. चेयर, 5 का स्मार्ट फोन, 8 का स्मार्ट कैन, 28 का छड़ी के लिए चिन्हांकन किया गया।
        प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय आशीष दीक्षित के मुताबिक कलेक्टर श्री भरत यादव के निर्देशानुसार कृत्रिम उपकरण हेतु दिव्यांगों के चिन्हांकन हेतु लगाये गये इस शिविर में 133 दिव्यांगों के विकलांगता प्रमाण पत्र भी बनाये गये तथा 48 दिव्यांगों का यूडीआईडी हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया।



भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...