शनिवार, 2 नवंबर 2019

वाल्मीकि संगठन ने भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस लेकर संचालनालय के अधिकारियों पर समयावधि में कार्य नहीं करने का लगाया आरोप।                

वाल्मीकि संगठन ने भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस लेकर संचालनालय के अधिकारियों पर समयावधि में कार्य नहीं करने का लगाया आरोप।                                                         


भोपाल। बुरहानपुर जिले के विभिन्न वार्डो मे निवासरत  वाल्मीक समाज के लोगो को अंग्रेजो के शासनकाल से निगम द्वारा आवांटित किए क्वाटरो का मालिकाना हक नही दिए जाने एवं ठेका पद्धति को बंद कर बेरोजगारो को सीधी भर्ती देने हेतु बुरहानपुर वाल्मीकि संगठन के संस्थापक उमेश जंगाले ने मालवीय नगर स्तिथ पत्रकार भवन मे प्रेस कांफ्रेंस लेकर संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश भोपाल के अधिकारियों पर समयावधि में कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। जंगाले ने कहा की वाल्मिकि संगठन ने बुरहानपुर जिले मे कई बार धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन कर रेली निकालकर कई बार निगम अधिकारीयो को ज्ञापन दिए। एक वर्ष पहले पुर्व निगम आयुक्त पवन सिंह एवं निगम महापौर अनिल भोसले ने मांगो को स्वीकारते हुए वाल्मीकि समाज के बेरोजगार लोगो का और उनको आवंटित किए क्वाटरो के सर्वे कराए थे जिसकी रिपोर्ट आगामी कार्यवाही करने हेतु संचालनालय भेजी थी किन्तु एक वर्ष बित जाने पर भी   संबधित अधिकारीयो ने कोई कार्यवाही नही की जबकी वर्तमान निगम आयुक्त भगवानदास भुमरकर द्वारा 10 से अधिक बार ईमेल भी किए और कई बार पत्र भी भेजे लेकिन उनका भी कोई जवाब नही दिया गया। कोई कार्यवाही नही होने पर वाल्मीकि संगठन के पदाधिकारियों ने संचालनालय भोपाल स्वयं आकर संबंधित अधिकारी जिसमे उप संचालक निलेश दुबे, अपर आयुक्त मीनाक्षी सिंह, संयुक्त संचालक एसके बेलिया से पेंडिंग पडे कार्यो को लेकर भेंट कर कार्यवाही करने का आग्रह किया किंतु अधिकारियो ने कार्यवाही करने के बजाय टालमटोल कर संगठन के लोगो को कई बार वापसी लोटा दिया जबकी पदाधिकारियों ने शासन के आदेश की कॉपी, मेयर इन कांसील मे हुए प्रस्ताव पास की कॉपी, निगम और सांसाद नंद कुमार सिंह के लेटर हेड की कॉपी भी दी। उमेश ने कहा की वर्तमान मे जिन स्वीपर क्वाटरो मे सफाईकर्मी रह रहे है वह पूरी तरह जर्जर अवस्ता खस्ताहाल में है जिनमे कई बार दुर्घटनाए घट चुकी है जबकी निगम द्वारा क्वाटरो को आवंटित किए 70 वर्ष से अधिक बित चुके है फिर भी स्तिथि जस की तस बनी है भोपाल मे बेठे अधिकारी कार्य करने के बजाय चक्कर कटवा रहे है जिसमे रुपयो की बर्बादी के साथ समय खराब हो रहा है। वही जंगाले ने प्रदेश सरकार से ठेका पद्दती बंद कर बेरोजगारो को सीधी भर्ती देने की बात कही। उन्होने कहा की ठेका पद्दती मे भ्रष्टाचार हो रहा है जिससे वाल्मीकि समाज के लोग शोषण का शिकार हो रहे है। उन्होने कहा की यदि जल्द पेंडिंग कार्यो को पुरा नही किया जाता है तो विवश होकर मध्य प्रदेश सरकार का घेराव कर उग्र आन्दोलन करेंगे और कोर्ट की शरण भी लेंगे। इस दौरान वाल्मीकि संगठन संस्थापक उमेश जंगाले, उपाध्यक्ष रंजीत निधाने, महासचिव रवि जंगाले लोकेश लोदे, रोनिक चावरिया सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे ।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...