मंगलवार, 26 नवंबर 2019

विकासखण्ड स्तरीय गुरूनानक देवजी प्रांतीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिता हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 27 नवंबर

विकासखण्ड स्तरीय गुरूनानक देवजी प्रांतीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिता हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 27 नवंबर
-
 


 

 

 


   


  बैतुल-  जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री मनु धुर्वे से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय गुरूनानक देवजी प्रांतीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिता 27 नवंबर को प्रात: 10 बजे से पुलिस ग्राउण्ड बैतूल में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में 16 वर्ष से अधिक (31 दिसंबर 2019 की स्थिति में) आयु वर्ग के बालक/बालिका कबड्डी, व्हॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी एवं एथलेटिक्स खेल विधाओं में भाग ले सकते हैं।
    सुश्री धुर्वे ने बताया कि खिलाड़ी अपना पंजीयन जिला कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग सिविल लाइन बैतूल में 27 नवंबर तक फार्म सीधे ही प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। पंजीयन हेतु जन्म प्रमाण पत्र, कक्षा 10वीं, 12वीं की अंकसूची (जन्मतिथि अंकित हो), एक कलर फोटो एवं मूल निवासी प्रमाण पत्र अनिवार्य है।





भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...