गुरुवार, 28 नवंबर 2019

विश्व विकलांग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

 


 


विश्व विकलांग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन  
बुरहानपुर - राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी 3 दिसम्बर, 2019 को विश्व विकलांग दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर बुरहानपुर जिले में दिव्यांग व्यक्तियों के सामर्थ्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग बुरहानपुर द्वारा सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय बुरहानपुर में आयोजित किये जायेगे। उक्त कार्यक्रम में संस्थागत एवं गैर संस्थागत दिव्यांग छात्र/छात्राएँ सहभागिता करेंगे।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्री राजेश कुमार कौल के निर्देशानुसार दिव्यांग छात्र/छात्राओं के लिए प्रतियोगिताएँ आयोजित की जायेगी। इसमें ट्रायसिकल रेस, स्वच्छ भारत और भारत में सामाजिक न्याय, विषय पर निबंध प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण, भारत का त्यौहार, आज का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम (समूह/एकल गीत, गायन) और प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।
यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के उपसंचालक ने दी। उन्होंने बताया कि जो दिव्यांग छात्र/छात्राएं उक्त कार्यक्रम में सहभागिता करना चाहते है वे अपने नाम स्कूल प्राचार्य के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी बुरहानपुर/सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग कार्यालय में 2 नवम्बर, 2019 तक प्रस्तुत कर सकते है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...