गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

प्रतिभा पर्व के अन्तिम दिन 14 दिसम्बर को वार्षिक उत्सव मनाया जायेगा















 























 
 


भोपाल- मध्यप्रदेश की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में 12 दिसंबर से प्रतिभा पर्व की शुरूआत हो गई है। तीन दिवसीय पर्व में हजारों शालाओं के लाखों बच्चे शामिल होंगे। शालाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिभा पर्व का अयोजन किया जा रहा है।
    शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिभा पर्व में पहले और दूसरे दिन विद्यार्थियों का शैक्षणिक मूल्यांकन किया जा रहा है। पर्व के अंतिम दिन 14 दिसंबर को सभी शालाओं में वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा। इस उत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक और खेल-कूद गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी। वार्षिकोत्सव में बच्चों के माता-पिता और अभिभावक भी शामिल होंगे। प्रतिभा पर्व के माध्यम से बच्चों का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन और शालेय व्यवस्था का आकलन किया जाएगा। शाला स्तर पर शिक्षकों द्वारा किये गए आकलन का जिला कलेक्टर द्वारा नियुक्त अधिकारी सत्यापन करेगा। इसके बाद बच्चों और शाला प्रबंध समिति के सदस्यों से चर्चा कर शाला में उपलब्ध अभिलेखों का सत्यापन किया जायेगा।
    प्रतिभा पर्व मूल्यांकन को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के मापदंडों के अनुरूप बनाने की दृष्टि से यूनीसेफ के सहयोग से कक्षा 3वी, 5वीं और 8वीं में हिन्दी तथा गणित विषयों में मूल्यांकन का स्वरूप तैयार किया गया है। प्रतिभा पर्व के मूल्यांकन में यह प्रयास किया जाएगा कि बच्चों का विकास जीवन की वास्तविक परिस्थितियों का अनुभव करते हुए सुनिश्चित हो। डाटा सेम्पल विश्लेषण यूनिसेफ/AIR (अमेरिकन इंस्टीट्यूट फार रिसर्च) द्वारा कराया जाएगा। इसके आधार पर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के पैटर्न में बच्चों की लर्निंग आउटकम आधारित उपलब्धि स्तर प्राप्त करने के लिए जिलेवार रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। इसके लिये प्रति जिला 180 शालाएँ सेम्पल के रूप में राज्य स्तर से चयनित की गयी हैं। सैम्पल शालाओं में सत्यापनकर्ता अधिकारी की उपस्थिति में रिस्पांस शीट में अंतिम रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इन रिस्पांस शीट्स का राज्य स्तर पर यूनीसेफध्।प्त् से विश्लेषण कराया जाएगा।







भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...