शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

आओ साथ आये, सिवनी स्वच्छ बनाये अभियान" का होगा आज आगाज अभियान मे नगरीय निकाय के सभी कर्मी एक साथ करेंगे वार्ड की सफाई और आवश्यक मरम्मत कार्य

















  •  





















सिवनी |


 


     भारत शासन की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशन में "आओ साथ आये, सिवनी स्वच्छ बनाये अभियान" का आगाज शनिवार 28 दिसंबर से नगरीय क्षेत्र सिवनी में  किया जायेगा। इस अभियान में नगरीय क्षेत्र के समस्त वार्डो की सफाई के साथ ही रहवासियों की सुविधा के लिये आवश्यक मरम्मत एवं उन्नयन कार्य किया जायेगा। जिसके आगाज में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह भी शामिल होंगे तथा गांधी वार्ड एवं शहीद वार्ड में उपस्थित रहेंगे।

अभियान की रूपरेखा  

    "आओ साथ आये, सिवनी स्वच्छ बनाये अभियान" के प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार तिथिवार वार्ड का चयन कर  अभियान के रूप में वार्ड की साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य किये जायेंगे । जिसमें सर्वप्रथम स्वच्छता अभियान अंतर्गत चयनित वार्ड में प्रात: 6 बजे से 8 बजे संबंधित वार्ड के जमादार द्वारा वार्ड का सर्वेक्षण कर सफाई जोन चिन्हांकित किया जायेगा  तथा वह इसकी संपूर्ण जानकारी स्वच्छता दल को उपलब्ध करायेगा।
     अभियान अंतर्गत  जिले के सभी 24 वार्डो के सफाई जमादार एवं सफाई संरक्षक प्रात: 6 से 9 बजे तक अपने वार्ड की नियमित सफाई करने के उपरान्त प्रात: 10 बजे अभियान वाले वार्ड में एक साथ उपस्थित होकर  वार्ड की संपूर्ण सफाई करेंगे। जिसमें वार्ड की समस्त छोटी -बडी कच्ची पक्की नालियां, शौचालयों की धुलाई एवं सफाई कचरे के डेरों की सफाई,  खाली प्लॉट एवं सडकों के किनारे एवं खुले मैदानों की साफ-सफाई की जायेगी‍तथा सफाई उपरान्त आवश्यक स्थानों पर दवा एवं पावडर का छिडकाव किया जायेगा तथा शाम 6 बजे फागिंग मशीन का संचालन एवं मच्छर दवा का छिडकाव किया जायेगा।
      इसी तरह अभियान में सफाई दल के साथ बिजली एवं पेयजल शाखा के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में अभियान अंतर्गत चिन्हांकित वार्ड में सेवाओं के दुरूस्तीकरण की कार्यवाही भी की जायेगी। जिसमें वार्ड के बिजली तारों को व्यवस्थित करने के साथ ही बंद स्ट्रीट लाईटों को चालू करने का कार्य किया जायेगा तथा जल प्रदाय योजनाओं की समस्याओ जैसे पाईप लाईन लिकेज, सप्लाय सहित अन्य मरम्मत कार्य किये जायेंगे।






भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...