सोमवार, 9 दिसंबर 2019

अमरकंटक नर्मदा महोत्सव हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के शासकीय सेवकों द्वारा प्राप्त हुआ 11 लाख का सहयोग

अमरकंटक नर्मदा महोत्सव हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के शासकीय सेवकों द्वारा प्राप्त हुआ 11 लाख का सहयोग
31 जनवरी से 02 फरवरी के बीच नर्मदा जयंती के अवसर पर होगा आयोजन
अनुपपुर | 


 

 

 




    क्षेत्र की जीवनदायिनी मां नर्मदा के जन्मोत्सव में आयोजित होने वाले अमरकंटक नर्मदा महोत्सव-2020 हेतु आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरोधन सिंह द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के जिले, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों द्वारा एकत्रित की गई 11 लाख रुपए की राशि अमरकंटक नर्मदा महोत्सव समिति को सुपुर्द की गई। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सीईओ सरोधन सिंह ने अपने मासिक वेतन से 11 हजार रुपए की राशि महोत्सव हेतु दान की है। इस दौरान विधायक पुष्पराजगढ़ फुन्देलाल सिंह मार्को ने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि अमरकंटक क्षेत्र को अपेक्षित सम्मान एवं विश्वस्तरीय पहचान दिलाने हेतु इस प्रयास में आगे आकर सहयोग करें। जनभागीदारी इस महोत्सव को सफल बनाने हेतु आवश्यक है। आपने बताया कि  महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले भंडारे हेतु, पुष्पराजगढ़ जनपद में शीघ्र ही महोत्सव रथ घर-घर जाएगा एवं परिवारों से स्वेच्छानुसार अन्नदान का सहयोग प्राप्त किया जाएगा। इस दौरान श्रमिक कांग्रेस द्वारा महोत्सव हेतु 11 हजार रुपए की राशि का सहयोग प्रदान किया गया।  




भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...