गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

बीड़ी बाने वाले दिव्यांग दिहाड़ी मजदूर का खुद के पक्के मकान का सपना हुआ साकार (सफलता की कहानी) -

बीड़ी बाने वाले दिव्यांग दिहाड़ी मजदूर का खुद के पक्के मकान का सपना हुआ साकार (सफलता की कहानी)
-
दतिया | 


 

 

 

   
    हर आदमी का सपना होता है, उसका अपना खुद का घर हो, जिसकी छत के नीचे वह सुख चैन का जीवन गुजार सके। आज गरीब परिवारों एवं कामगारों के लिए स्वयं का मकान बनाना कोई आसान नहीं है। लेकिन स्वयं के मकान का सपना संजोए लोगों का सपना सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए साकार कर दिया है।
    जिले के बड़ौनी कस्बे के इमलीपुरा के रहने वाले बीड़ी बनाने वाले दिहाड़ी मजदूर चालीस वर्षीय प्रकाश स्वयं को मकान होने का सपना देखा करते थे। मगर उनका यह सपना साकार नहीं हो पा रहा था। प्रकाश एक पैर से विकलांग हैं और एक कच्चे खपरैलनुमा मकान में रहा करते थे, जो बारिश में गिर गया था। बस, किसी तरह वह इस गिरे मकान में रह रहे थे।
    प्रकाश को स्वयं यह मालूम ना था कि उस की पिछली पीढ़ियों के किसी पुरखे के पास स्वयं का पक्का मकान था। पर वह चाहता था कि उसके पास स्वयं का पक्का मकान हो, जहां उसके परिवार का बरसात में पानी गिरने और सर्दी में ठंडी हवा का खौफ ना हो। उसने प्रधानमंत्री आवास के लिए अधिकारियों से संपर्क किया, ताकि अपने घर का सपना साकार हो सके।
    आखिरकार प्रकाश के खुद के घर के सपने को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में पक्का मकान बनवाकर साकार कर दिया गया। जब प्रकाश का पक्का मकान बन गया, तो उसकी खुशी का ठिकाना ना रहा। अब उसको बरसात में अपने घर में भींगने की चिंता नहीं रही। अब वह घर में बैठकर बीड़ियां भी बना लेता है। पक्के मकान पर अपनी खुशी जताते हुए प्रकाश कहता है कि सरकार ने असंभव-से लगने वाले उसके पक्के मकान के सपने को साकार कर दिया है।




भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...