गुरुवार, 19 दिसंबर 2019

भाजपा के ताबड़तोड़ रैली धरना प्रदर्शन को देखकर डरी मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार। सभी जिलों में लगा धारा 144

 


पब्लिक लुक


 सिंगरौली' प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष के निर्देशन पर आज युवा आक्रोश रैली का आयोजन कार्यक्रम के प्रभारी राजेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में होना था,लेकिन मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा प्रशासन से आधी रात में प्रतिबंधात्मक धारा 144 लागू करा दिया गया।भाजपा कार्यालय सिंगरौली में भाजयुमों के हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।वहीं पर पुलिस प्रशासन द्वारा युवा आक्रोश रैली को रोकने का भरपूर प्रयास किया गया जिसके चलते युवाओं को भाजपा कार्यालय के बाहर ही रोककर प्रशासन ने ज्ञापन लिया। 
युवा आक्रोश रैली में भाजपा कार्यालय आए भाजयुमों जिलाध्यक्ष विनोद चौबे बैढ़न मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल, जयंत मंडल अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, विन्ध्यनगर मंडल अध्यक्ष भारतेंदु पाण्डेय,जिलामंत्री लालबाबू बैस सहित हजारों की संख्या में भाजयुमों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।वहीं पर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया।


https://youtu.be/95swkUrQggQ


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...