शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में 120 पदक हासिल कर पदक-तालिका में मध्यप्रदेश रहा पहले स्थान पर

120 पदक हासिल कर पदक-तालिका में मध्यप्रदेश रहा पहले स्थान पर


एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 


 

भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में 9 दिसम्बर से शुरू हुई 4 दिवसीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में 120 पदक जीतकर मध्यप्रदेश पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा है। मध्यप्रदेश ने 60 स्वर्ण, 35 रजत और 25 काँस्य पदक प्राप्त किये।


पदक तालिका


 



 


एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलों की 16 विधाओं में प्रतियोगिताएँ हुईं। कुल प्रतिभागी खिलाड़ी 4,057, जिनमें बालक 2159, बालिका 1898 शामिल हुए। बीस राज्यों के कोच एवं खेल प्रबंधक की संख्या 401 रही। राज्य का सबसे बड़ा दल तेलंगाना का था, जिसमें 511 खिलाड़ी शामिल थे। मेजबान दल मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की संख्या 542 थी।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...