सोमवार, 9 दिसंबर 2019

एनआरसी केन्द्र में उपचार लेकर आरूसी अब पूरी तरह हुई स्वस्थ्य (खुशियों की दास्तां)

















  •  




























एनआरसी केन्द्र में उपचार लेकर आरूसी अब पूरी तरह हुई स्वस्थ्य (खुशियों की दास्तां)
 
मुरैना | 


 

     गोपालपुरा वार्ड नम्बर 39 मुरैना निवासी आरूसी पुत्री विकास पालीवाल का 18 माह में भी वजन कम था, दस्त लगते रहते थे और कुपोषित थी। तबियत खराब रहती थी। विकास के पास एक ही बच्ची थी। विकास की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। विकास मजदूरी करता है। ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके पास बच्ची का इलाज कराने के लिये पैसे नहीं थे। जो कि प्रायवेट अस्पताल में इलाज करा सके। विकास पालीवाल ने कहा कि भला हो उस आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती रामकली जाटव का जिन्होंने मुझे पोषण पुनर्वास केन्द्र के बारे में जानकारी दी। रामकली द्वारा आरूसी को 8 सितम्बर 2019 को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराया गया। भर्ती के समय आरूसी का वजन 6 किलो 510 ग्राम था। जो बच्ची के विकास वृद्धि के मानक अनुरूप के विरूद्ध था। एन.आर.सी. केन्द्र में भर्ती होने के बाद बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर उपचार प्रारंभ कर किया गया। 
    जिसमें औषधी उपचार के साथ-साथ पोषण के साथ-साथ पूरक आहार भी दिया गया। समय-समय पर बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्ची का 14 दिन तक एन.आर.सी में भर्ती रखा गया। बच्चे के पोषण के साथ मां को भी भोजन दिया गया। डायशियन मीडिया द्वारा माताओं की बैठक करके मां एवं बच्चे में अन्तर पर समझाईश दी गयी और छोटे परिवार के उपयोगितायें एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम की जानकारी दी। गर्भ निरोधक साधन अपनाने की सलाह दी क्योंकि छोटे परिवार में पोषक आवश्यकतायें पूरी होती है।
    एन.आर.सी में बच्ची 14 दिन भर्ती रही। डिस्चार्ज के बाद बच्ची का वजन 7 किलो 300 ग्राम था। 14 दिन के उपचार के बाद बच्ची का वजन एक किलोग्राम बढ़ा गया। अब बच्ची पूर्णरूप से स्वस्थ्य है। उसके परिवार के लोग भी खुश है। पोषण पुनर्वास केन्द्र बच्चों के लिय वरदान साबित हो रही हैं।






भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...