मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

गोवंश संवर्धन संरक्षण के लिए खजूरी देवड़ा में भी बन रही है गौशाला "खुशियों की दास्तां"

















  •  

























-
रतलाम | 


 

 

 


    गोवंश संवर्धन संरक्षण के लिए जिले के आलोट विकासखंड के ग्राम खजूरी देवड़ा में भी गौशाला बनकर तैयार हो रही है। आगामी 15 दिनों में गौशाला का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
    आलोट विकासखंड के चार स्थानों पर गौशालाओं का निर्माण किया जा रहा है इनमें खजूरी देवड़ा भी सम्मिलित है। गांव में लगभग 28 लाख रुपए की लागत से गोशाला निर्मित की जा रही है। इसका निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसकी क्षमता 100 गोवंश की रहेगी। राज्य में गौशालाओं का निर्माण मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की महत्वाकांक्षी योजनाओं में सम्मिलित है। इनके निर्माण से जहां गोवंश का संरक्षण एवं संवर्धन हो सकेगा, वही जैविक खाद के निर्माण को भी गति मिलेगी, इससे जैविक खेती को नई दिशा मिलेगी। राज्य में जैविक खेती को प्रोत्साहित करना भी राज्य शासन द्वारा अपनी प्राथमिकता में मिल किया गया है।

188 हितग्राही लाभ ले रहे हैं सामाजिक सुरक्षा पेंशन का

    खजूरी देवड़ा में शासन की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ 188 हितग्राही ले रहे हैं। राज्य शासन द्वारा पेंशन राशि दुगनी किए जाने के फल स्वरुप अब 300 की बजाय 600 रूपए प्रतिमाह पेंशन राशि इन हितग्राहियों को मिल रही है। खजूरी देवड़ा में 12 लाख 85 हजार रुपए की लागत से राजीव गांधी सेवा केंद्र भी बनकर तैयार हो चुका है। इस भवन में ग्राम पंचायत के सभी कार्य किए जा रहे हैं।







भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...