गुरुवार, 26 दिसंबर 2019

जनगणना 2021 का कार्य 1 मई से होगा प्रारंभ

















  •  

























-
खरगौन | 


 

 

 

   
    जनगणना 2021 के प्रथम चरण का कार्य 1 मई से 14 जून 2020 तक किया जाएगा। जनगणना के प्रथम चरण का वास्तविक फील्ड कार्य प्रगणकों, पर्यवेक्षकों द्वारा संपन्न किया जाएगा। इसके लिए नियुक्ति चार्ज अधिकारी तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा नगर निगम के प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा की जाएगी। चार्ज में लगाए जाने वाले प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की संख्या का आंकलन जनगणना 2011 में लगाए गए कर्मियों की संख्या के आधार पर करें। प्रगणक एवं पर्यवेक्षक सरकारी कर्मचारी जैसे शिक्षक, क्लर्क, पटवारी या अन्य कोई शासकीय कर्मी होना जरूरी है। इस आशय के निर्देश गृह विभाग की उप सचिव उषा परमार से समस्त कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी को पत्र के माध्यम से दिए है।







भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...