सोमवार, 2 दिसंबर 2019

जिला स्तरीय विश्व विकलांग दिवस शाउमावि क्र.दो पर मनाया जाएगा आज -

जिला स्तरीय विश्व विकलांग दिवस शाउमावि क्र.दो पर मनाया जाएगा आज
-
भिण्ड |


 

 

 


   


     संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रति वर्ष की ही भांति इस वर्ष भी 03 दिसम्बर 2019 को जिला स्तरीय विश्व विकलांग दिवस का आयोजन शाउमावि क्रमांक दो के मैदान भिण्ड पर किया जाएगा।
    कलेक्टर श्री छोटेसिंह द्वारा जिला स्तरीय विश्व विकलांग दिवस  03 दिसम्बर 2019 के अवसर पर शाउमावि क्रमांक दो के मैदान भिण्ड में दिव्यांगजनों की खेलकूद प्रतियोगिताऐं /सांस्कृतिक कार्यक्रम/ सामर्थ्य प्रदर्शन के साथ ही दिव्यांगजनो के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर आयोजित किया जाएगा।
    उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण ने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग प्रतिभागी को उनके सामर्थ्य प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले को प्रशंसा पत्र/ पुरूष्कार प्रदान किया जाएगा। जिले के अधिक से अधिक दिव्यांगजन अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।  स्वास्थ्य शिविर के आयोजन किए जाएंगे।  





भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...