सोमवार, 23 दिसंबर 2019

जिले के नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न

















  •  




























 
-
रायसेन | 


 

 

 


   




    मध्यप्रदेश नगरीय प्रशासन विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार निकायों के सामान्य निर्वाचन के लिए जिले के नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण संबंधी कार्यवाही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, अपर कलेक्टर न्यायालय तथा जिला पंचायत सभाकक्ष में सम्पन्न की गई।  


नगर पालिका परिषद रायसेन

    नगर पालिका परिषद रायसेन के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न की गई। रायसेन नगर पालिका परिषद में अनुसूचित जाति के लिए कुल तीन वार्ड आरक्षित किए गए जिनमें वार्ड क्रमांक-01 श्रीराम वार्ड, वार्ड क्रमांक-6 महात्मा गांधी वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-11 मुखर्जी नगर वार्ड शामिल हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्रमांक-18 संजय वार्ड को आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पांच वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जिनमें वार्ड क्रमांक-03 महावीर वार्ड, वार्ड क्रमांक-05 इन्द्रा वार्ड, वार्ड क्रमांक-9 चन्द्रशेखर वार्ड, वार्ड क्रमांक-10 स्वामी विवेकानंद वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-17 डॉ अम्बेडकर वार्ड शामिल हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो में से अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए दो वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-1 श्रीराम वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-11 मुखर्जी नगर वार्ड शामिल हैं। अन्य पिछड़े वर्गो के लिए आरक्षित वार्डो में से अन्य पिछड़े वर्गो की महिलाओं के लिए तीन वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-05 इन्द्रा वार्ड, वार्ड क्रमांक-09 चन्द्रशेखर वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-10 स्वामी विवेकानंद वार्ड शामिल है। इनके अतिरिक्त महिलाओं के लिए वार्ड क्रमांक-02 अमीर भाई वार्ड, वार्ड क्रमांक-07 सुभाष वार्ड, वार्ड क्रमांक-12 राजीव नगर वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-15 अर्जुन नगर वार्ड भी आरक्षित किया गया है। रायसेन नगर पालिका परिषद में पांच वार्ड अनारक्षित हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-04 नेहरू वार्ड, वार्ड क्रमांक-08 लक्ष्मी बाई वार्ड, वार्ड क्रमांक-13 शास्त्री वार्ड, वार्ड क्रमांक-14 राहुल नगर वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-16 डॉ फखरूद्दीन अली अहमद वार्ड शामिल हैं।


नगर परिषद उदयपुरा

    नगर परिषद उदयपुरा के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के लिए दो वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-9 महात्मा गांधी वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-10 सुभाष वार्ड शामिल हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो में महिलाओं के लिए वार्ड क्रमांक-09 महात्मा गांधी वार्ड को आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चार वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-2 भगत सिंह वार्ड, वार्ड क्रमांक-4 लोधी वार्ड, वार्ड क्रमांक-6 नेहरू वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-15 महात्मा तुलसी वार्ड शामिल हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिए दो वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-6 नेहरू वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-15 महात्मा तुलसी वार्ड शामिल हैं। उदयपुरा नगर परिषद में अनारक्षित वर्ग के लिए 9 वार्ड निर्धारित हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-1 संतोषी माता वार्ड, वार्ड क्रमांक-3 संजय वार्ड, वार्ड क्रमांक-5 विवेकानंद वार्ड, वार्ड क्रमांक-7 संत रहदास वार्ड, वार्ड क्रमांक-8 शिवाजी वार्ड, वार्ड क्रमांक-11 डॉ अम्बेडकर वार्ड, वार्ड क्रमांक-12 महाराणा प्रताप वार्ड, वार्ड क्रमांक-13 गुरू गोविंद सिंह वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-14 दीनदयाल उपाध्याय वार्ड शामिल हैं। अनारक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिए पांच वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-5 विवेकानंद वार्ड, वार्ड क्रमांक-8 शिवाजी वार्ड, वार्ड क्रमांक-11 डॉ अम्बेडकर वार्ड, वार्ड क्रमांक-12 महाराणा प्रताप वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-13 गुरूगोविंद सिंह वार्ड शामिल हैं।


नगर पालिका परिषद बेगमगंज

    नगर पालिका परिषद बेगमगंज के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लिए दो वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-11 इंदिरा गांधी वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-13 दीनदयाल उपाध्याय वार्ड शामिल हैं। अन्य पिछड़ा वर्गो के लिए पांच वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-17 सुभाष चन्द्र बोस वार्ड, वार्ड क्रमांक-01 डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, वार्ड क्रमांक-03 जवाहर लाल नेहरू वार्ड, वार्ड क्रमांक-04 संजय वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-09 डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड शामिल हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो में से अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए वार्ड क्रमांक-11 इंदिरा गांधी वार्ड आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्गो के लिए आरक्षित वार्डो में से अन्य पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए तीन वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-17 सुभाष चन्द्र बोस, वार्ड क्रमांक-4 संजय वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-9 डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड शामिल हैं। इनके अतिरिक्त महिलाओं के लिए पांच वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-2 स्वामी विवेकानंद वार्ड, वार्ड क्रमांक-07 महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड, वार्ड क्रमांक-16 अहिल्या बाई वार्ड, वार्ड क्रमांक-15 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-08 आचार्य कृपाली वार्ड शामिल हैं। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 05, 06, 10, 12, 14 तथा वार्ड क्रमांक-18 अनारक्षित हैं।


नगर परिषद औबेदुल्लागंज

    नगर परिषद औबेदुल्लागंज के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लिए दो वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-3 इन्द्रा गांधी वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-12 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड शामिल हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक-07 गुरूनानक वार्ड को आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चार वार्ड आरक्षित हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-04 जवाहरलाल नेहरू वार्ड, वार्ड क्रमांक-10 बाल गंगाधर तिलक वार्ड, वार्ड क्रमांक-13 महाराणा प्रताप वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-14 भगत सिंह वार्ड शामिल हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुल वार्डो में से अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए वार्ड क्रमांक-03 इंदिरा गांधी वार्ड आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्डो में से अन्य पिछड़ा वर्गो की महिलाओं के लिए दो वार्ड, वार्ड क्रमांक-10 बाल गंगाधर तिलक वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-13 महाराणा प्रताप वार्ड आरक्षित किया गया है। इनके अतिरिक्त महिलाओं के लिए पांच वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-01 महात्मा गांधी वार्ड, वार्ड क्रमांक-02 राजाभोज वार्ड, वार्ड क्रमांक-08 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, वार्ड क्रमांक-09 चन्द्रशेखर आजाद वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-15 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड शामिल हैं। इसी प्रकार अनारक्षित वार्ड में वार्ड क्रमांक-05 डॉ जाकिर हुसैन, वार्ड क्रमांक-06 डॉ राजेन्द्र प्रसाद तथा वार्ड क्रमांक-11 डॉ भीमराव अम्बेडकर वार्ड शामिल है।


नगर परिषद सुल्तानपुर

    नगर परिषद सुल्तानपुर के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लिए वार्ड क्रमांक-01 तथा वार्ड क्रमांक-09 आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिए वार्ड क्रमांक-09 को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए दो वार्ड, वार्ड क्रमांक-15 तथा वार्ड क्रमांक-10 को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जनजाति वार्डो में से अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड क्रमांक-10 आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चार वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-05, वार्ड क्रमांक-12, वार्ड क्रमांक-11 तथा वार्ड क्रमांक-04 शामिल हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिए वार्ड क्रमांक-05 तथा वार्ड क्रमांक-04 को आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार अनारक्षित वार्डो में वार्ड क्रमांक-02, वार्ड क्रमांक-03, वार्ड क्रमांक-06, वार्ड क्रमांक-07, वार्ड क्रमांक-08, वार्ड क्रमांक-13 तथा वार्ड क्रमांक-14 शामिल हैं। अनारक्षित वार्डो में महिलाओं के लिए चार वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-07, वार्ड क्रमांक-08, वार्ड क्रमांक-06 तथा वार्ड क्रमांक-02 शामिल हैं।


नगर परिषद बाड़ी

    नगर परिषद बाड़ी के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लिए दो वार्ड, वार्ड क्रमांक-05 भीमराव अंबेडकर वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-10 पं. जवाहरलाल नेहरू वार्ड आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक-03 महाराणा प्रताप वार्ड को आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्गो के लिए चार वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-02, पीर फतेह उल्ला खां वार्ड, वार्ड क्रमांक-08 श्रीमती इंदिरा गांधी वार्ड, वार्ड क्रमांक-09 डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-13 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड शामिल हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए वार्ड क्रमांक-05 भीमराव अंबेडकर वार्ड को आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्गो के लिए आरक्षित वार्डो में से अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए दो वार्ड, वार्ड क्रमांक-02 पीर फतेह उल्ला खां वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-08 श्रीमती इंदिरा गांधी वार्ड को आरक्षित किया गया है। इनके अतिरिक्त महिलाओं के लिए पांच वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-01 मंदिर वार्ड, वार्ड क्रमांक-04 चन्द्रशेखर आजाद वार्ड, वार्ड क्रमांक-06 महात्मा गांधी वार्ड, वार्ड क्रमांक-07 गुरूनानक वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-14 बजीरगंज वार्ड शामिल हैं। इसी प्रकार अनारक्षित वार्डो में वार्ड क्रमांक-11 कवि कालिदास वार्ड, वार्ड क्रमांक-12 सुभाष चन्द्र बोस वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-15 सिरवारा वार्ड शामिल हैं।


नगर परिषद गैरतगंज

    नगर परिषद गैरतगंज के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लिए दो वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-12 डॉ राजेन्द्र प्रसाद तथा वार्ड क्रमांक-14 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड शामिल हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिए वार्ड क्रमांक-14 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड को आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चार वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-01 महात्मा गांधी, वार्ड क्रमांक-02 सुभाषचन्द्र बोस, वार्ड क्रमांक-04 बालगंगाधर तिलक तथा वार्ड क्रमांक-11 महात्मा फुले वार्ड शामिल हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिए दो वार्ड, वार्ड क्रमांक-02 सुभाषचन्द्र बोस तथा वार्ड क्रमांक-11 महात्मा फुले वार्ड को आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार अनारक्षित वर्ग के लिए चार वार्ड निर्धारित हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-05 रानी दुर्गावती, वार्ड क्रमांक-07 भीमराव अंबेडकर, वार्ड क्रमांक-09 पंडित जवाहरलाल नेहरू तथा वार्ड क्रमांक-15 डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड शामिल हैं। अनारिक्षत वार्डो में से महिलाओं के लिए आरक्षित पांच वार्डो में वार्ड क्रमांक-03 भगत सिंह वार्ड, वार्ड क्रमांक-06 चन्द्रशेखर आजाद वार्ड, वार्ड क्रमांक-08 महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड, वार्ड क्रमांक-10 महाराणा प्रताप वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-13 छत्रपति शिवाजी वार्ड शामिल हैं।


नगर पालिका परिषद बरेली

    नगर पालिका परिषद बरेली के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लिए दो वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-02 मौलाना आजाद वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-15 जवाहर लाल नेहरू वार्ड शामिल हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिए वार्ड क्रमांक-15 जवाहर लाल नेहरू वार्ड को आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक-01 शक्ति नगर वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-07 सरदार पटेल वार्ड को आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिए वार्ड क्रमांक-09 बिदुआ कालोनी वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-12 तिलक वार्ड को आरक्षित किया गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए चार वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-04 साकेत नगर वार्ड, वार्ड क्रमांक-08 गल्ला मंडी वार्ड, वार्ड क्रमांक-13 रानी दुर्गावती वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-14 डॉ अम्बेडकर वार्ड शामिल हैं। अनारक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिए पांच वार्ड आरक्षित हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-03 महात्मा गांधी वार्ड, वार्ड क्रमांक-05 पुलिस लाईन वार्ड, वार्ड क्रमांक-06 सिविल लाईन वार्ड, वार्ड क्रमांक-10 सुभाष वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-11 राजेन्द्र वार्ड शामिल हैं।


नगर परिषद सिलवानी

    नगर परिषद सिलवानी के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लिए वार्ड क्रमांक-03 डॉ भीमराव अम्बेडकर वार्ड आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्रमांक-01 शास्त्री वार्ड को आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चार वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक-05 शहीद भगत सिंह वार्ड, वार्ड क्रमांक-06 शहीद अशफाक उल्ला खॉ खार्ड, वार्ड क्रमांक-08 मौलाना अब्दुल कलाम आजाद वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-09 वीर सावरकर वार्ड शामिल हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित वार्डो में से अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड क्रमांक-01 शास्त्री वार्ड को आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्गो के लिए आरक्षित वार्डो में से अन्य पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड क्रमांक-06 शहीद अशफाक उल्ला खॉ वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-08 मौलाना अब्दुल कलाम आजाद वार्ड को आरक्षित किया गया है। इनके अतिरिक्त महिलाओं के लिए वार्ड क्रमांक-04 शिवाजी नगर वार्ड, वार्ड क्रमांक-11 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड, वार्ड क्रमांक-12 चन्द्रशेखर आजाद वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-13 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड को आरक्षित किया गया है। अनारक्षित वार्डो में वार्ड क्रमांक-02 इंदिरा नगर, वार्ड क्रमांक-07 गांधी नगर, वार्ड क्रमांक-10 रानी दुर्गावती वार्ड तथा वार्ड क्रमांक-14 सरस्वती नगर वार्ड शामिल हैं।








भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...