सोमवार, 16 दिसंबर 2019

जिले में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया विजय दिवस विजय दौड़ का किया गया आयोजन

















  •  




























जिले में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया विजय दिवस
विजय दौड़ का किया गया आयोजन
होशंगाबाद | 


 

 

 




    वीर सैनिको के शौर्य का प्रतीक विजय दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस से विजय दौड़ का आयोजन किया गया। विजय दोड़ में शामिल प्रतिभागियों को कलेक्टर धनंजय सिंह, पुलिस अधीक्षक एमएल छारी ने हरी झंडी दिखाकर विजय दौड़ का शुभारंभ किया। विजय दौड़ में स्कूली छात्र-छात्राओं सहित अधिकारियो, कर्मचारियों एवं आमजन ने भाग लिया। विजय दौड़ सर्किट हाउस परिसर से एसएनजी स्कूल, गांधी पार्क, एकता चौक, शराफा बाजार से होते हुए सेठानी घाट पहुँची। यहाँ पर दौड़ में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। दौड़ में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर समीक्षा, द्वितीय स्थान पर डाली और तृतीय स्थान पर सुनीता यादव आई। इसी तरह से बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर अमित सौलंकी, द्वितीय स्थान पर अभिषेक दुबे और तृतीय स्थान पर अमित यादव आए। कार्यक्रम में कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक ने विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विजय दौड़ के आयोजन में जिला खेल अधिकारी वाणी साहू, उप पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे







भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...