सोमवार, 23 दिसंबर 2019

कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोपरि रहेगा -विधायक पटेल



खिरकिया- भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष  अमर सिंह मीणा का सोमवार को  नगर में भव्य स्वागत किया गया। उनके शहर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से किया। यहां नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि बताया और मिशन 20 20 के लिए लग जाने का आह्वान किया।  विधायक कमल पटेल  ने  कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने अफसरों से कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान करना सीख लें।भाजपा नेता सुधीर सोनी के फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक कमल पटेल को फूल मालाओं से सम्मन किया। यहां कार्यकर्ताओं के स्वागत से गदगद श्री पटेल ने कहा कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं की निष्ठा का वे दिल से सम्मान करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा एक मात्र लक्ष्य है मिशन 20 20 इसमें सभी कार्यकर्ताओं को लग जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा योगी और मोदी के कार्य को वे लोग गांव-गांव ले जाएं। भाजपा मंडल पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह खनूजा के नेतृत्व में शाल श्री फल से स्वागत किया गया 
, नर्मदशे मिश्रा के नेतृत्व मे बस स्टैंड पर विधायक कमल पटेल का फलों से तुला दान किया गया अभिनंदन समारोह में पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन उपाध्यक्ष दीपक शर्मा प्रवीण अग्रवाल,सुधीर सोनी, शंकर सिंह राजपूत,  गोलू राजपूत, गंगा विशन मुनीम, भरत हेड़ा, अशोक भण्डारी, विजय सोमानी, सुनील निलोसे, वीरेंद्र अग्रवाल, जयंत नागड़ा, जगदीश सोलंकी, विजयसिंग राजपूत, सन्तोष कलम ओम चौहान , हंसराज बिश्नोई भजनलाल बिश्नोई, राजेश गुप्ता अंकित अवस्थी ,  विजेंद्र गौर राकेश खरका   बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल हुए


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...