मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

खेलो को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में विशेष प्रयास- स्कूल शिक्षा मंत्री 65वीं राष्ट्रीय शालेय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का शुभांरभ

















  •  





















विदिशा | 


 

 

 

   


    विदिशा जिला मुख्यालय पर आज 65वीं राष्ट्रीय शालेय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के प्रागंण में खेलध्वज का अनावरण कर किया।
    कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि प्रदेश में खेलो को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों को सुविधाएं मिले के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे है इसके लिए खेल सामग्री सहित अन्य की पूर्ति के लिए प्राथमिक से लेकर हायर सेकेण्डरी तक प्रत्येक स्कूल के लिए राशि जारी की गई है कि जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्कूल के लिए पांच हजार, मिडिल स्कूल के लिए दस हजार तथा हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी के लिए क्रमशः 25-25 हजार रूपए की राशि प्रत्येक स्कूल को पहली बार जारी की गई है।
    स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ चौधरी ने ताईक्वांडो को आत्मरक्षा का बेहतर कला बताते हुए कहा अब खेलों के माध्यम से आत्मरक्षा के साथ-साथ भविष्य का निर्माण हो रहा है। खेलों से शारीरिक चुस्ती और अनुशासन को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने विदिशा जिले में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करने का जो मेजबानी का अवसर मिला है। उससे जिला ही नही बल्कि प्रदेश की ख्याति राष्ट्रीय स्तर पर अर्जित होगी। कुछ समय के लिए मिनी भारत विदिशा में परलिक्षित होगा। विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों द्वारा खेलो से अपने हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर मिला है जिसे अन्य राज्य के खिलाड़ी भी देखकर लाभांवित होंगे।
    मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए जो निर्णय लिए है परिणाम परिलिक्षित हो रहे है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल युवक-युवतियों से कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करना जरूरी है कठिन परिश्रम से हम किसी भी क्षेत्र में मुकाम हासिल कर सकते है। उन्होंने विजय दिवस आयोजन पर भी प्रकाश डाला।
    विधायक श्री शशांक भार्गव ने कहा कि विदिशा जिले को लगातार दूसरी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। निश्चित ही इससे आयोजकों के लिए बेहतर से बेहतर प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। उन्होंने ताईक्वांडो को आत्मरक्षा का साधन बताते हुए कहा कि अब इस कला से भविष्य के निर्माण को भी देखा जा रहा है। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है। नौकरी के क्षेत्र में भी अब पहले से अधिक खिलाड़ियों को स्थान मिल रहा है।
    विधायक श्री भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने प्रदेश के विकास के लिए जो वचन आमजनों को दिए है कि शत प्रतिशत पूर्ति की ओर अग्रसर हो। इससे पहले जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसपी त्रिपाठी ने आयोजन की प्रस्तावना, उद्देश्य को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि केन्द्रशासित सहित 35 राज्यों के खिलाड़ी एवं कोच प्रतियोगिता अवधि के दौरान मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को एसजीएफआई के उपाध्यक्ष श्री आलोक खरे ने भी सम्बोधित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

    65वीं राष्ट्रीय शालेय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से छठा बिखेरी। जिसमें मुख्य रूप से नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा असम का लोकनृत्य, नवांकुर विद्यालय गंजबासौदा के विद्यार्थियों ने बुदेंलखण्ड लोकनृत्य राई, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सागर के विद्यार्थियों ने नौरता नृत्य प्रस्तुत किया।

मंत्री बने रेफरी

    65वीं राष्ट्रीय शालेय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर प्रदर्शन मैचो में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ चौधरी ने रेफरी की भूमिका अदा की। 17 वर्षीय बालक एवं बालिकाओ की पृथक-पृथक प्रतियोगिता में मंत्री डॉ चौधरी ने रेफरी की ही नही वरन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौंसला अफजाई किया।
    कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा समेत अन्य अधिकारी तथा पूर्व मंत्री श्री रघुवीर सिंह सूर्यवंशी के अलावा श्री रंधीर सिंह ठाकुर, श्री संजय रघुवंशी, श्री दीवान सिंह किरार, पूर्व विधायक श्री रूद्रप्रताप सिंह तथा लालाराम अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी, कोच, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीप्ति शुक्ला ने किया और आगंतुको के प्रति आभार श्री विनोद चौधरी ने व्यक्त किया।






भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...