सोमवार, 16 दिसंबर 2019

कृषक महिलाएं नवीन कृषि तकनीक से हो रही है परिचित "खुशियों की दास्तां" -

















  •  




























कृषक महिलाएं नवीन कृषि तकनीक से हो रही है परिचित "खुशियों की दास्तां"
-
रीवा | 


 

 

 


   

 

   कृषि में महिलाओं की भागेदारी के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा संचालित मापवा योजना के माध्यम से कृषक महिलाओं को खेती की नई-नई तकनीक से परिचित कराया जा रहा है। महिलाओं को कृषि तकनीक में प्रशिक्षण देकर तकनीक हस्तांतरण योग्य बनाने व कम लागत की तकनीक चुनकर अधिक पैदावार लेने का प्रशिक्षण महिला कृषकों के जीवन स्तर में सुधार कर स्थायित्व प्रदान करने का माध्यम बन रहा है।
    रीवा विकासखण्ड अंतर्गत चयनित गांव सेमरिया में महिला कृषकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उप संचालक किसान कल्याण यू.पी. बागरी के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में वैज्ञानिक डॉ. ए.के. पटेल ने मृदा परीक्षण, कृषि की कम लागत की तकनीक व रबी फसलों की खेती के संबंध में महिला कृषकों को समझाइश दी गयी। जिससे खेती में फसल उत्पादन व किसानों की आय में वृद्धि संभव हो सकेगी। महिला प्रशिक्षणार्थियों को जिंक घोलक जीवाणु की भी जानकारी दी गई। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रवीन्द्र सिंह ने कृषक महिलाओं को समान रूचि व समान आवश्यकता से जुड़े अतिरिक्त आमदनी के साधन जुटाने के बारे में प्रशिक्षण दिया । प्रशिक्षण में तकनीकी प्रबंधन की लाभप्रद जानकारी स्मिता मिश्रा व सुनील मिश्रा द्वारा दी गयी।







भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...