शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019

मांगो के निराकरण ना होने पर वाल्मिकी संगठन ने आगामी चुनावों के बहिष्कार सहित शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर चरणबद्ध आंदोलन की दी चेतावनी     

 


 


                                                           


बुरहानपुर। वाल्मीकि संगठन के पदाधिकारियों ने शहर की निजी होटल मे प्रेसवार्ता लेकर आज़ादी के बाद से बनी सभी सरकार सहित जिले के भाजपा और कांग्रेस के नेताओ पर वाल्मीकि समाज की मांगे पूरी नही करने एवं शोषण करने का आरोप लगाया है। संगठन प्रमुख उमेश जंगाले ने बताया की हमने समाज की समस्याओ और मांगो को लेकर कई बार जिम्मेदारो को ज्ञापन दिए लेकिन अधिकारी और जनप्रतिनिधियो ने उस पर अमल नही किए। देश आज़ाद होने के बाद भी हम आज भी गुलामी की जंजीरो मे जकडे है। समाज के लोग 70 वर्षो से जर्जर मकानो मे रहने को मजबुर है जबकी निगम को शासन के आदेश की कॉपी सहित इन्दौर शहर मे वाल्मीकि समाज के लोगो को मालकाना हक दिया गया उसकी भी कॉपी दी लेकिन कोई कार्यवाही नही की। चुनाव के दौरान नेता केवल बडे-बडे वादे करके झुटे सपने दिखाते है लेकिन उसे पुरा नही करते आज भी समाज के लोग बेरोजगार घूम रहे है। वही ठेका पद्धति मे भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है सफाई कर्मियों को अनुबंध के हिसाब से वेतन नहीं दिया जा रहा है और ना ही उनके बैंक खातो मे वेतन डाला जा रहा है यह सब जानते हुए भी निगम आयुक्त भगवानदास भुमरकर कार्यवाई करने के बजाय चुप्पी साधे बेठे है इससे प्रतित होता है की निगम अधिकारी भी भ्रष्टाचार मे लिप्त है। उमेश जंगाले ने कहा की हमने सांसद नन्द्कुमार सिंह चौहान सहित निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह, महापौर अनिल भोसले जिला कलेक्टर एवं निगम आयुक्त, को कई बार ज्ञापन देकर कार्यवाई करने का आग्रह किया किन्तु इन लोगो के कान पर जूं नहीं रेंगी। कुछ दिन पहले बुरहानपुर दौरे पर आए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा जिला प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट से भी समाज जनो ने भेंट कर अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा था जिस पर उन्होने 15 दिवस मे कार्य करने का आश्वासन दिया था किन्तु 15 दिवस बित जाने पर भी आज दिन तक कोई कार्यवाई नही हुई। मंत्री जी ने भी झुटे वादे किए। इन्दौर सहित प्रदेश के कई जिलो मे ठेका पद्धति बंद कर सफाई कर्मीयो की मस्टर मे भर्ती की जा रही है लेकिन बुरहानपुर मे ही ठेका पद्धति चालू है जिसमे ठेकेदार सहित सेक्टर अधिकारियों द्वारा समाज के लोगो का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। सफाईकर्मीयो को स्थाई नौकरी देने के बजाय ठेके मे कार्य लिया जा रहा है। जंगाले ने कहा की निगम महापौर अनिल भोसले ने एक वर्ष पुर्व 50 लाख की लागत से वाल्मीकि समाज का सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा कि थी किंतु आज दिनांक तक भी कोई कार्य नहीं किया गया इससे यही प्रतित होता है की समाज के लोगो को महापौर द्वारा केवल लॉलीपॉप दिया गया। उमेश ने निगम अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग अशिक्षित है उन्हे जोनल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, सुपरवाइजर बना दिया गया, ना ही इनके पास कोई डिग्री है और ना ही यह लोग पडे लिखे है इन सभी की नियुक्तियो मे निगम आयुक्त की लालसा रही होंगी यह समझ से परे है इनकी जांच होना चाहिए। उन्होने कहा की जब तक मांगे पूरी नही होती हम शासन एवं प्रशासन से हक की लड़ाई जारी रखेंगे और आगामी होने वाले शहर सहित पंचायत के चुनावों का बहिष्कार कर शहर की सफाई व्यवस्था पुर्ण रुप से ठप करेंगे साथ ही चरणबद्ध उग्र आंदोलन भी करंगे। इस दौरान संगठन प्रमुख उमेश जंगाले, संरक्षक संग्राम बालगौहर, मार्गदर्शक राजू पहलवान गोडियाले, मार्गदर्शक सुमेर जंगालीया, सचिव सहदेव बोयत, उपाध्यक्ष रवि जंगाले, उपाध्यक्ष रंजीत निधाने सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...