शनिवार, 14 दिसंबर 2019

नगर मंडल ने किया खेत धरना प्रदर्शन....  शिवराज सरकार ने किसान हितैषी कार्य किया.....

नगर मंडल ने किया खेत धरना प्रदर्शन....
 शिवराज सरकार ने किसान हितैषी कार्य किया.....



हरदा । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हरदा द्वारा कांग्रेस सरकार के विरोध में स्थानीय वीर तेजाजी चौक पर खेत धरना प्रदर्शन किया गया। जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर ने बताया कि
किसानों की समस्याओं को लेकर उक्त धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें भाजपा के नेता अशोक जैन ने अपने उदबोधन में कहा कि किसान अतिवृष्टि और याद से
पहले ही परेशान है और आज यूरिया की मार झेल रहा है, लेकिन कांग्रेस भारत बचाओ
आंदोलन के नाम पर राहुल बचाओ कार्यक्रम में जुटी हुई है। पूर्व मंडल अध्यक्ष 
मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार से पर्याप्त मात्रा में युरिया आवंटित किये
जाने के बावजूद प्रदेश की कमलनाथ सरकार केंद्र को बदनाम करने की नियत से
किसानों को युरिया नहीं दे रही है पूर्व मंडल महामंत्री  बलराम काले ने बताया कि
कांग्रेस एक दर्द है जो जब भी सत्ता में आई है जनता को कष्ट देने का ही कार्य किया
है।  भाजपा अल्पसंख्यक नेता मकसूद अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा किसानों के सुख दुख में सहभागी रही है लेकिन कांग्रेस
सरकार किसानों का शोषण कर रही है।  मुख्यमंत्री कमलनाथ एक उद्योगपति है जो किसानों के दर्द से अपरिचित हैं। सही मायने में किसानों का दर्द पूर्व मुख्यमंत्री
 शिवराज चौहान समझते थे क्योंकि वो एक किसान पुत्र हैं। कार्यकम को नपा उपाध्यक्ष  दीपक शर्मा, दीपक नेमा,  पार्षद मनोज महलवार, सुरेश लाठी, मनसुख लोहाना,
अनिल शर्मा, चंद्रशेखर रघुवंशी ने भी संबोधित किया। आभार मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर
ने माना। धरना प्रदर्शन के दौरान कन्हैयालाल कुशवाह, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष
सुभाष शर्मा, विष्णु प्रसाद ठाकुर, प्रशांत शर्मा, हिमांशु सांवरे , शशांक
बादर, संदीप पाराशर, राजेश शर्मा, गजानंद डाले, अनिल शर्मा, दुर्गेश राठौर, गौरव
चौहान, अनिल वैद्य, उमेश प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
हरदा से मुईन अख्तर खान


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...