मंगलवार, 24 दिसंबर 2019

पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.श्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मोत्सव सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा



 बुरहानपुर- पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेई की  का जन्म उत्सव सुशासन दिवस के रूप में  भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाया जाएगा कार्यक्रम मे सर्वप्रथम सुबह 10 बजे स्थानीय बस स्टैंड पर स्वछता अभियान चलाया जायेगा। उसके बाद बस स्टैंड पर मा.श्री अटलजी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कि जायेगी। तद्पश्चात जिले के शासकीय चिकित्सालय में फल वितरण कर रक्तदान करेंगे।  जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता, जिला महामंत्री  रतिलाल चिलात्रे, मुकेश  शाह, मनोज लधवे ने जिले मे निवासरत सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व विधायक,जिला पदाधिकारि, महापौर, निगम अध्यक्ष, सभी पार्षद, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,एवं सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एवं सदस्य, सभी मंडलो के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, एवं पदाधिकारी,सभी प्रकोष्ठों के संयोजको से कार्यक्रम मे आवश्यक रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...