गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

प्रतिभा पर्व पर कलेक्टर ने जांची विद्यार्थियों की मूल्यांकन पुस्तिकाएं

















  •  




























प्रतिभा पर्व पर कलेक्टर ने जांची विद्यार्थियों की मूल्यांकन पुस्तिकाएं
-
दतिया | 


 

 

 

   
    प्रतिभा पर्व के मौके पर कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने आज यहां शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 में परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की मूल्यांकन पुस्तिकाएं जांचीं। इस मौके पर जिला परियोजना समन्वयक श्री त्रिपाठी एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री बीरेन्द्र सिंह बघेल मौजूद थे।
    उक्त अवसर पर कलेक्टर ने प्राचार्य को विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा और विद्यालय में अच्छा माहौल बनाए रखने की सीख दी। उन्होंने विद्यालय के परिसर को ठीक ठाक रखने और साफ-सफाई के समूचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। आपने जिला परियोजना समन्वयक को निर्देश दिए कि वे जिले के सभी विद्यालयों में साफ-सफाई के विशेष इंतजाम करें ताकि विद्यालय स्वच्छ रहे।
    इसके बाद कलेक्टर ने विद्यालय के सामने सब्जी मंडी केा साफ सुथरा रखने के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने वहां शेड बनवाने के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए।







भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...