सोमवार, 16 दिसंबर 2019

राज्य स्तरीय कॉर्न फेस्टिवल में दूसरे दिन भी मक्का फसल विशेषज्ञ वैज्ञानिकों के साथ किसानों की हुई परिचर्चा

















  •  




























राज्य स्तरीय कॉर्न फेस्टिवल में दूसरे दिन भी मक्का फसल विशेषज्ञ वैज्ञानिकों के साथ किसानों की हुई परिचर्चा
-
छिन्दवाड़ा | 


 

 

 

   


    पुलिस ग्राउंड छिन्दवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय कॉर्न फेस्टिवल कार्यक्रम में दूसरे दिन भी प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये मक्का उत्पादक किसानों की मक्का फसल विशेषज्ञ वैज्ञानिकों के साथ परिचर्चा हुई। परिचर्चा में देश के अग्रणी कृषि शोध संस्थानों के  कृषि वैज्ञानिको द्वारा किसानों को मक्के के फायदों, मक्का उत्पादन में बढ़ोत्तरी, मक्का के पारम्परिक तथा व्यवसायिक उपयोग के अतिरिक्त अन्य उपयोगों की जानकारी दी गयी।
      राज्य स्तरीय कॉर्न फेस्टिवल कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मक्के के उन्नत बीजों एवं खेती, मक्के की सिंगल क्रॉस हाइब्रिड बीजों की खेती, मक्के के औषधीय गुणों, पशुपालन में उपयोग एवं कपड़ा उद्योग, तेल उत्पादन आदि, मक्का फसल उत्पादन में बीजों की गुणवत्ता और उनका महत्त्व, स्वीट कॉर्न एवं बेबी कॉर्न की खेती आदि से संबंधित जानकारी दी। परिचर्चा में मक्के की खेती और मक्का आधारित उद्योगों को स्थापित करने जरूरी संसाधनों, फूड प्रोसेसिंग ईकाईयों की स्थापना पर भी चर्चा की गई ।







भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...