बुधवार, 25 दिसंबर 2019

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा, दिखेगा आसमान में अद्भुत नजारा


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है।ऐसे में इस बार सूर्य ग्रहण का सूतक बुधवार रात 8 बजे से शुरू हो गया है।
गुरुवार (आज) सुबह 8 बजे से सूर्य ग्रहण लग गया है। पंचाग की मानें तो 58 साल बाद ऐसा अद्भुत सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है जो कुल 5 घंटे 36 मिनट का होगा। बता दें कि सूतक लग गया है। दरअसल, सूर्य ग्रहण सुबह 8 बजे से आरंभ हो जाएगा।



सूर्यग्रहण के दौरान कंकण का आरंभ सुबह 9 बजकर 06 मिनट पर होगा। ग्रहण का परमग्रास यानी ग्रहण मध्य सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर होगा। कंकण का समापन दोपहर 12 बजकर 29 पर होगा। ग्रहण का मोक्ष काल यानी समापन दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर होगा। इस पूरे ग्रहण अवधि में 3 मिनट 34 सेकेंड के लिए सूर्य कंकण रूप में नजर आएंगे। 




बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। चंद्र ग्रहण में सूतक 9 घंटे पहले शुरू होता है। ऐसे में इस बार सूर्य ग्रहण का सूतक बुधवार रात 8 बजे से शुरू हो गया है। इस वजह से मंदिरों के पट शयन आरती के बाद बंद हो जाएंगे और अगले दिन दोपहर बाद ही खुलेंगे। सूतक के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। 


साभार जनसत्ता 




भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...