बुधवार, 18 दिसंबर 2019

समाधान एक दिन तत्काल सेवा से लोगों को तत्परता से मिल रहा सेवाओं का लाभ "खुशियों की दास्तां"

समाधान एक दिन तत्काल सेवा से लोगों को तत्परता से मिल रहा सेवाओं का लाभ "खुशियों की दास्तां"
-
सागर |


 

 

 




    जिन लोगों को शासकीय कार्यालयों में अपने काम के लिए बार- बार जाना पड़ता था, उन्हें राज्य शासन की समाधान एक दिन तत्काल सेवा से बहुत राहत मिली है। अब मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि बनवाने में बहुत आसानी हो गई है। इसी प्रकार आय, निवास, खसरा, बी-1, नक्शा आदि विभिन्न तरह की 45 सेवायें अब लोगों को एक ही दिन में प्राप्त हो रही हैं।
   इसी क्रम में सागर जिले के ग्राम सिरोजा की सुश्री निषी यादव पिता श्री बलराम यादव को अपने शैक्षणिक कार्य के लिए स्थानीय निवास प्रमाण पत्र की जरूरत थी। उन्हें स्थानीय निवास प्रमाण पत्र की तुरंत आवश्यकता थी। इसके लिए सुश्री निषी ने लोक सेवा केन्द्र ग्रामीण सागर में आवेदन दिया। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सुश्री निषी स्थानीय निवास प्रमाण पत्र मिल गया। उसी दिन तत्काल प्रमाण पत्र मिलने से सुश्री निषी यादव बहुत प्रसन्न हैं। यह प्रमाण पत्र प्राधिकृत अधिकारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सागर श्रीमती चन्द्रा अहिरवार ने जारी किया। सुश्री निषी यादव व्यस्त होने की वजह से उनके पिता श्री बलराम यादव ने लोक सेवाकेन्द्र प्रबंधक से स्थानीय निवास प्रमाण पत्र प्राप्त किया। सुश्री निषी के पिता श्री बलराम कहते हैं कि पहले प्रमाण पत्र बनने में बहुत समय लगता था, अब ऐसा नहीं है। राज्य सरकार की यह बहुत अच्छी योजना है।




भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...