सोमवार, 23 दिसंबर 2019

समूह से जुड़ कर महिलाएं बना रही हैं अपनी पहचान "खुशियों की दास्तां" -

 
शिवपुरी | 


 

 

 


    जिले में कई स्व सहायता समूह संचालित किए जा रहे हैं। इन समूहों में कार्य करने वाली महिलाएं पूरे उत्साह से काम कर रही हैं। और इन स्व सहायता समूहों ने भी महिलाओं को अपनी पहचान बनाने में योगदान दिया है। समूह से जुड़कर महिलाएं छोटी-छोटी बचत को इकट्ठा कर रही हैं और जरूरत पड़ने पर इसका बेहतर उपयोग किया जा रहा है। शहर हो या ग्रामीण इलाका जिले में यह समूह सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। आजीविका मेले में ऐसे ही कुछ समूहों को सम्मानित किया गया। महिलाओं को प्रमाण पत्र सौंपे गए।
    शिवपुरी जिले में डे-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत संचालित परी स्वसहायता समूह हाथ से पैरदान बनाने, धर्मात्मा समूह ज्वेलरी बनाने, जय अंबे समूह जैविक खाद तैयार करना, शिव गौरी समूह और रामकृष्ण समूह बड़ी पापड़ बनाने का काम कर रहा है। और मां पीतांबरा समूह के द्वारा बनाई गई गजक कई घरों में पहुँच रही है। समूहों ने अपनी छोटी सी शुरुआत से पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है। अब यह महिलाएं अन्य महिलाओं को भी इसी प्रकार आत्मनिर्भर होकर काम करने की सलाह देती हैं।
    समूह की महिलाओं का यह भी कहना है कि आजीविका मिशन के अधिकारियों का भी मार्गदर्शन रहा है। उन्हें सही सलाह व जानकारी दी गई, जिससे वह घर से बाहर निकल कर काम करने के लिए उत्साहित हुई और आज बहुत खुशी महसूस हो रही है कि हम स्वयं की मेहनत से आजीविका चलाने में भी घर में सहयोग कर रहे हैं। कम ही सही पर कुछ आमदनी तो हो रही है और समय का सदुपयोग भी।




भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...